Friday 9th of October 2026

ब्रेकिंग

टीबी-मुक्त भारत अभियान के तहत "जोश" टीम का शुभारंभ।

अवैध रूप से पटाखों का भंडारण एवं बिक्री करने वाले आरोपी पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही।

कोतवाली पुलिस की वारंटियों एवं बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई। असामाजिक तत्वों एवं वारंटीयो के विरुद्ध लगातार कार

घर से इलेक्ट्रॉनिक व प्लंबिंग सामान चोरी करने वाले एवं चोरी के सामान को खरीदने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार।

दूरस्थ अंचलों से पहुंचे नागरिकों ने रखी अपनी बात, कलेक्टर ने दिए। संवेदनशीलता से निराकरण के निर्देश।

कोरबा : शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे तभी विकसित भारत का सपना होगा पूरा:- मंत्री श्री लखनलाल देवांगन।

शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे तभी विकसित भारत का सपना होगा पूरा:- मंत्री श्री लखनलाल देवांगन।

रामपुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) सेवा संकल्प अभियान के तहत रामपुर स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीडब्ल्यूडी में नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वाणिज्य एवं उद्योग, श्रम तथा आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प को पूरा करने में विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर ही बच्चे देश और प्रदेश के विकास में योगदान दे सकते हैं।

मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

अभियान में स्वच्छता, रक्तदान और ‘सरकार आपके द्वार’ शिविरों के माध्यम से लोगों तक सेवाएँ और योजनाओं का लाभ पहुँचाया जा रहा है।

विद्यालयों में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के साथ भाषण, चित्रकला और नुक्कड़ नाटक जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं, ताकि विद्यार्थी अपनी प्रतिभा दिखा सकें और विकसित भारत के संकल्प से जुड़ें।

उन्होंने नुक्कड़ नाटक में प्रधानमंत्री की देश सेवा को नाटक के माध्यम से प्रस्तुति पर विद्यार्थियों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि कोरबा जिले में जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) सहित विभिन्न मदों से सड़क, पुल-पुलिया, विद्यालय, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य भवन और छात्रावासों से जुड़े विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

रामपुर विद्यालय में भवन निर्माण के साथ एक अन्य भव्य भवन का निर्माण भी डीएमएफ से प्रस्तावित है।

मंत्री ने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के सपने को पूरा करने के लिए विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करनी होगी।

उन्होंने बच्चों से मोबाइल का सीमित उपयोग कर अध्ययन पर ध्यान देने की अपील की।

एमआईसी सदस्य एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम बच्चों के बौद्धिक और व्यक्तित्व विकास में सहायक हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

पार्षद श्रीमती ममता यादव ने भी बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

जिला शिक्षा अधिकारी टी.पी. उपाध्याय ने अभियान के तहत विद्यालयों में आयोजित गतिविधियों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ‘आशीर्वाद का दीया’, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा और देश के प्रति योगदान को प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में शाला विकास समिति के अध्यक्ष संजीव शर्मा, नरेंद्र पाटनवार, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण और छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन