Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

घर के आंगन में पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक रहवास में छोड़ा।

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को पहुंचेगी भैसमा और पसान।

शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ।

खाम्माड़ा गुफा एवं मुसातुरी जल क्षेत्र में यूथ हॉस्टल ने की ट्रेकिंग । एचटीपीएस के मुख्य अभियंता जोशी ने बांटे प्रमाण

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

कोरबा : वाहन चोर गिरोह पर लगातार कार्रवाई, फरार आरोपी गिरफ्तार।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत उरगा पुलिस की बड़ी सफलता।

वाहन चोर गिरोह पर लगातार कार्रवाई, फरार आरोपी गिरफ्तार।

एक और चोरी की टाटा मैजिक का खुलासा, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त।

आरोपी का सीएसईबी-मानिकपुर क्षेत्र में भी आपराधिक रिकॉर्ड, अन्य वारदातों की जांच जारी।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान ) पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में संचालित " सजग कोरबा, सतर्क कोरबा " अभियान के तहत संपत्ति संबंधी अपराधों एवं वाहन चोरों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थाना उरगा पुलिस ने वाहन चोरी के प्रकरण में फरार आरोपी साहिल कुमार बागले को गिरफ्तार कर एक और चोरी की टाटा मैजिक वाहन का खुलासा किया है।

उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण में पूर्व में करण भारद्वाज, निवासी ग्राम नोनबिर्रा, थाना करतला को गिरफ्तार कर चोरी गई टाटा मैजिक वाहन बरामद की जा चुकी थी।

विवेचना के दौरान करण से पूछताछ में उसके साथी साहिल कुमार बागले की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद उसकी लगातार तलाश की जा रही थी।

मुखबिर की सूचना पर दबिश, आरोपी गिरफ्तार।

दिनांक 15 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर उरगा पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी साहिल कुमार बागले को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी करण भारद्वाज के साथ वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया।

कोतवाली क्षेत्र की चोरी का भी खुलासा।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने एक अन्य टाटा मैजिक वाहन चोरी करना स्वीकार किया, जिसे उसने थाना कोतवाली, कोरबा के अपराध क्रमांक 820/2025, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता में दर्ज वाहन चोरी का होना बताया।

उक्त वाहन को पुलिस ने बरामद कर जब्त कर लिया है। मामले में थाना कोतवाली द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त।

आरोपी साहिल कुमार बागले के कब्जे से वाहन चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों एवं अन्य वारदातों के संबंध में भी गहन पूछताछ कर रही है।

सीएसईबी-मानिकपुर में भी दर्ज है आपराधिक रिकॉर्ड

प्रारंभिक जांच में आरोपी साहिल कुमार बागले का सीएसईबी-मानिकपुर थाना क्षेत्र में भी आपराधिक रिकॉर्ड होना पाया गया है।

उसके अन्य आपराधिक कृत्यों एवं संलिप्तता की जांच जारी है।

अपराधियों पर लगातार जारी रहेगी सख्त कार्रवाई।

कोरबा पुलिस "सजग कोरबा, सतर्क कोरबा" अभियान के तहत वाहन चोरी, नकबजनी, लूट एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

आमजन की संपत्ति पर हाथ डालने वाले अपराधियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन