Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

घर के आंगन में पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक रहवास में छोड़ा।

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को पहुंचेगी भैसमा और पसान।

शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ।

खाम्माड़ा गुफा एवं मुसातुरी जल क्षेत्र में यूथ हॉस्टल ने की ट्रेकिंग । एचटीपीएस के मुख्य अभियंता जोशी ने बांटे प्रमाण

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

कोरबा : ब्रेकिंग न्यूज कोरबा सीएएफ जवान ने की दोहरी हत्या, मुख्यमंत्री की बैठक से पहले कोरबा में मचा हड़कंप।

कोरबा( न्यूज उड़ान )

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कोरबा आगमन से ठीक पहले जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई।

हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम महुआडीह में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के जवान शेषराम बिंझवार ने अपनी सर्विस रायफल से दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार आरोपी शेषराम बिंझवार की पोस्टिंग मढ़वारानी स्थित तेरहवीं बटालियन में थी।

उसका ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर वह सुबह अपने ससुराल ग्राम महुआडीह पहुंचा और वहां उसने सबसे पहले अपने चाचा ससुर की बेटी 19 वर्षीय मंदासा पर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायर किया।

गोली लगने से मंदासा की मौके पर ही मौत हो गई।

गोली चलने की आवाज सुनकर परिवारजन घरों के अंदर छिप गए।

इसी दौरान आरोपी का सामना उसके चाचा ससुर राजेश बिंझवार से हो गया।

आरोपी जवान ने उन पर भी सर्विस रायफल से फायरिंग कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हत्या की इस वारदात से कोरबा में हड़कंप मच गया है।

आपको बता दें कि इसी दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने मंत्रिमंडल के साथ कोरबा में मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक लेने पहुंचे हुए हैं।

यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रही है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन