Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

कोरबा : ​ब्रेकिंग न्यूज : कोरबा जिला पंचायत के IAS प्रतीक जैन होंगे नए CEO.

​

कोरबा (न्यूज उड़ान) राज्य शासन ने बुधवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों की नई तबादला सूची जारी की है।

इस सूची के तहत छत्तीसगढ़ कैडर के 2020 बैच के तेजतर्रार आईएएस अधिकारी प्रतिक जैन को जिला पंचायत कोरबा का नया मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।

​बस्तर से आ रहे हैं नए CEO प्रतीक जैन ।

​3 दिसंबर 1993 को जन्मे आईएएस प्रतीक जैन वर्तमान में जिला पंचायत बस्तर (जगदलपुर) के सीईओ के पद पर कार्यरत हैं।

वे अपनी प्रशासनिक दक्षता और वित्तीय मामलों की गहरी समझ के लिए जाने जाते हैं।

​उच्च शिक्षा: उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से लेखा एवं लेखापरीक्षा (Accounting and Auditing) में बी.कॉम ऑनर्स की डिग्री हासिल की है।

​प्रोफेशनल डिग्री: वे दिल्ली स्थित ‘इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ से एक प्रमाणित चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) भी हैं।

​ हिंदी भाषा में धाराप्रवाह बोलने वाले जैन अपनी विशेषज्ञता और समर्पण के साथ प्रशासनिक चुनौतियों का सटीक और कुशल तरीके से सामना करने के लिए जाने जाते हैं।

​कोरबा जिला पंचायत में यह बदलाव पिछले कुछ दिनों से चल रहे भारी सियासी और प्रशासनिक गतिरोध के बाद देखा जा रहा है।

​क्या था मामला?

कुछ दिनों पूर्व कोरबा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह और सदस्यों ने सीईओ दिनेश कुमार नाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

जनप्रतिनिधियों ने सीईओ पर विभिन्न गंभीर आरोप लगाते हुए जिला पंचायत के प्रवेश द्वार पर ही धरना दे दिया था और उन्हें तत्काल हटाने की मांग की थी।

​धरना प्रदर्शन के दौरान क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने खुद मौके पर पहुंचकर नाराज जनप्रतिनिधियों को शांत कराया था।

उन्होंने आश्वस्त किया था कि इस विषय पर वे जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से चर्चा करेंगे और इसका आवश्यक समाधान निकाला जाएगा।

राज्य शासन द्वारा बुधवार को जारी यह तबादला सूची उसी आश्वासन की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।

सीईओ नाग को राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के महाप्रबंधक का दायित्व दिया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन