Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

घर के आंगन में पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक रहवास में छोड़ा।

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को पहुंचेगी भैसमा और पसान।

शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ।

खाम्माड़ा गुफा एवं मुसातुरी जल क्षेत्र में यूथ हॉस्टल ने की ट्रेकिंग । एचटीपीएस के मुख्य अभियंता जोशी ने बांटे प्रमाण

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

कोरबा : वार्ड 18 के समग्र विकास की दिशा में बड़ा कदम: भाजपा दुर्ग संभाग प्रभारी एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन ने निर्माण कार्यों का

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान ) वार्ड क्रमांक 18 कोहड़िया के नर्सरी पारा, बरपारा एवं आसपास के क्षेत्रों में चल रहे सड़क, नाली एवं भवन निर्माण कार्यों का भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के दुर्ग संभाग प्रभारी एवं वार्ड पार्षद नरेंद्र देवांगन ने मुख्य अभियंता सुनील टांडे तथा जूनियर अभियंता सोमनाथ के साथ स्थल पर पहुंचकर विस्तृत निरीक्षण किया।

निरीक्षण का उद्देश्य केवल निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेना नहीं था, बल्कि प्रत्येक कार्य की गुणवत्ता, मजबूती, दीर्घकालिक उपयोगिता एवं वैज्ञानिक संरचनात्मक मानकों के अनुरूप क्रियान्वयन सुनिश्चित करना भी था।

निरीक्षण के दौरान श्री देवांगन ने अधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ निर्माणाधीन सड़क, नाली एवं भवन की तकनीकी बारीकियों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्य तभी सार्थक होंगे, जब उनकी गुणवत्ता उच्च स्तर की हो और वे वर्षों तक आम नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरे उतरें।

किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा गुणवत्ताहीन निर्माण को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

बरसात के मौसम में नर्सरी पारा, भलपारा एवं आसपास के क्षेत्रों में होने वाली जलभराव की समस्या को विशेष रूप से गंभीर विषय मानते हुए श्री देवांगन ने मौके पर ही अभियंताओं के साथ विस्तृत चर्चा की। क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, जल निकासी के प्राकृतिक प्रवाह, सड़क की ऊंचाई, नालियों की ढाल तथा भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तकनीकी एवं संरचनात्मक समाधान तैयार करने पर विचार-विमर्श किया गया।

नरेंद्र देवांगन ने कहा कि विकास केवल निर्माण कार्य कराने का नाम नहीं है, बल्कि ऐसा टिकाऊ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण आधारभूत ढांचा तैयार करना है जो आने वाले वर्षों तक जनता की आवश्यकताओं की पूर्ति करे।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों, गुणवत्ता नियंत्रण एवं पारदर्शिता के साथ पूर्ण किया जाए, ताकि जनता का विश्वास कायम रहे और वार्ड विकास का आदर्श उदाहरण बन सके।

निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता सुनील टांडे एवं जूनियर अभियंता सोमनाथ ने भी विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जानकारी देते हुए जल निकासी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुधारात्मक उपायों पर चर्चा की तथा निर्माण कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का भरोसा दिलाया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन