Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

घर के आंगन में पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक रहवास में छोड़ा।

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को पहुंचेगी भैसमा और पसान।

शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ।

खाम्माड़ा गुफा एवं मुसातुरी जल क्षेत्र में यूथ हॉस्टल ने की ट्रेकिंग । एचटीपीएस के मुख्य अभियंता जोशी ने बांटे प्रमाण

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

कोरबा : कॉलोनी के बीचों बीच पहुंचा अहिराज सांप, लोगों ने कहा दिखता सुंदर हैं पर देख कर डर भी लगता हैं, जितेंद्र सारथी ने किया रे

कोरबा( न्यूज उड़ान )निहारिका क्षेत्र के महाराणा प्रताप नगर कॉलोनी के बीचों बीच स्थित रात्रि के 10.30 बजे एक घर में जहरीला अहिराज घुस गया।

घर वालों के साथ कॉलोनी के लोग भयभीत हो गए,अचानक गली को पार करता हुआ घर के भीतर सांप प्रवेश कर गया।

जिसको देख परिजन घबराकर बाहर निकल आए और तुरंत इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया गया।

जिसके फौरन बाद सारथी अपने टीम के सदस्य राजू बर्मन और शुभम के साथ एम पी नगर पहुंचे और अहिराज सांप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यु कर थैले में रखा।

तब जाकर सभी ने राहत भरी सांस लिया और रेस्क्यु टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया फिर उसे प्राकृतिक आवास जंगल में छोड़ दिया गया।

स्थानीय लोगों ने कहा अहिराज सांप काला पीला चटक रंग और चमक के कारण बहुत सुंदर दिखता हैं पर साथ ही बहुत डर भी लगता हैं, सांप का स्वभाव शांत होने पर भी उससे दूरी बना लेना ही समझदारी हैं।

जितेंद्र सारथी ने बताया जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से प्रति दिन 30 से अधिक काल आता हैं,।

जिसमें ज्यादा तर सांप विषहीन होते हैं और बाड़ी, नाली, रोड में होते हैं, जिसको रेस्क्यु करना उचित नहीं वो अपने शिकार की तलाश में विचरण करते हैं, उसको भगा देना और घर पर प्रवेश न करें इस बात का ध्यान देने की आवश्यकता हैं साथ ही रेस्क्यु कॉल करने के बाद अगर सांप न दिखाई दे रहा हो या झाड़ी जंगल में जा चुका हो तो कॉलर को पुनः सूचना देना चाहिए ।

ताकि रेस्क्यु टीम का समय खराब न हो और पेट्रोल व्यर्थ न हो, ज्यादातर रेस्क्यु कॉल में देखा गया हैं वहां पहुंचने के बाद पता चलता हैं सांप भाग चुका हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन