Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

रायपुर : रोटरी डिस्ट्रिक्ट अवार्ड सेरेमनी का भव्य आयोजन रायपुर में।

रायपुर (न्यूज उड़ान )रोटरी डिस्ट्रिक्ट का अवार्ड सेरेमनी दिनांक 21 सितंबर को रायपुर के बेबीलोन कैपिटल में बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ।

इस आयोजन के चेयरमैन रोटेरियन संजय बुधिया ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अखिल मिश्र के कार्यकाल वर्ष 2024-25 में जिन क्लबों ने उत्कृष्ट कार्य किए, उन्हें सम्मानित करने के उद्देश्य से यह समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर रायपुर, भिलाई, बिलासपुर, कोरबा, जगदलपुर, झारसुगड़ा, बालांगीर, संबलपुर, बरगढ़, बालाघाट, जबलपुर, शहडोल, राउरकेला, धमतरी, बुर्ला, सुंदरगढ़ सहित ओडिशा और मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों से रोटेरियन सदस्य उत्साहपूर्वक शामिल हुए। कार्यक्रम में लगभग 250 से अधिक लोगों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और राष्ट्रीय गान के साथ हुई। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अमित जायसवाल, पूर्व गवर्नर अखिल मिश्र, सुनील फाटक, डॉ. निखिलेश त्रिवेदी, शशि वरवंडकर, सुभाष साहू, डॉ. आर.ए. शर्मा, कर्नल दीपक मेहता, एफ.सी. मोहंती, राकेश चतुर्वेदी और शम्भू जगतरामका जैसे वरिष्ठ रोटेरियन्स उपस्थित रहे।

अवार्ड सेरेमनी की औपचारिक शुरुआत चेयरमैन संजय बुधिया ने की।

इसके बाद अखिल मिश्र और अमित जायसवाल ने अपने विचार रखे। धन्यवाद ज्ञापन दिनेश कॉल्वे ने प्रस्तुत किया, जबकि मंच संचालन संकल्प वरवंडकर, मनीषा अग्रवाल और संजीव चौधरी ने किया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब के 77 क्लबों को लगभग 500 से अधिक पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही रोटरी बायलास का विमोचन भी किया गया।

रोटरी में 30 वर्ष से अधिक समय से सक्रिय सदस्यों को अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे उपस्थित सभी सदस्यों का मनोबल और उत्साह बढ़ा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन