Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: एमसीबी जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ के कलेक्टर आफिस के पास भीषण सड़क हादसा में दो लोगो की हुई मौत

Vivek Sahu

Thu, May 16, 2024
मनेंद्रगढ़ ( न्यूज उड़ान ) कलेक्टर ऑफिस के पास दो बाइक सवार लोगो को आमने सामने टक्कर हो गई,जिसमें बाईक पर सवार दो लोगों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई । आपको बता दें कि कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास तेज रफ्तार दो बाइकों के बीच आमने सामनें से जोरदार टक्कर हो गई, टक्कर इतना भीषण था की बाइक सवार दो युवकों की मौत घटना‌ स्थल पर ही हो गई। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये,जिसको तत्काल लोगों कि मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल यह पुरा मामला मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र का है, जहां कलेक्टर कार्यालय के सामनें से गुजरनें वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर दो बाइक आमने-सामने से भीड़ गये। दोनों बाइक पर दो-दो युवक सवार थे, हादसे में अजीत वार्ड न.21 और दिनेश ग्राम सिरौली के रहनें वाले थे, जिनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। इधर घटना के बाद मनेंद्रगढ़ कोतवाली पुलिस की मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन