Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

जम्मू/राजौरी : एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

जम्मू-राजौरी/ दैनिक न्यूज उड़ान

जिला पुलिस लाइन राजौरी (डीपीएल) में रविवार को राजौरी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया।

एसएसपी राजौरी नरेश सिंह ने पुलिस अधिकारियों, गणमान्य लोगों, खेल प्रेमियों और नागरिक समाज के सदस्यों की मौजूदगी में टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया।

राजौरी यूथ और राजौरी पुलिस के संयुक्त सहयोग से आयोजित यह टूर्नामेंट 1 नवंबर से 15 नवंबर तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच उपलब्ध करवाना तथा युवाओं को खेलों और अन्य सकारात्मक गतिविधियों के प्रति प्रोत्साहित करना है।

इस पहल के माध्यम से युवाओं की ऊर्जा को रचनात्मक गतिविधियों की ओर लगाने और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखने का प्रयास किया जा रहा है।

आयोजकों का उद्देश्य खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, खेल भावना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है।

टूर्नामेंट के पहले दिन जीएमसी क्रिकेट क्लब राजौरी और मोजजा क्रिकेट क्लब थानामंडी के बीच मुकाबला खेला गया।

इस मुकाबले के साथ ही लीग का आगाज हुआ।

इस अवसर पर एसएसपी नरेश सिंह ने युवाओं को खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने बताया कि जिला पुलिस लाइन राजौरी का मैदान स्थानीय युवाओं को क्रिकेट मैचों और अन्य खेल गतिविधियों के लिए उपलब्ध करवाया गया है।

ताकि उन्हें अभ्यास करने, प्रतियोगिताओं में भाग लेने और अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का अवसर मिल सके।

रिपोर्ट... अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन