Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: प्लांट के भारी वाहनों से उड़ रही पीएम सड़क योजना की सडको की धज्जियाँ

Vivek Sahu

Sat, Apr 20, 2024
प्लांट के दूषित पानी को नीलांगर नदी में बहाने से नदी हो रही दूषित, आश्रित ग्रामीणों को हो रही बीमारी । प्रधानमंत्री सड़क योजना की सड़के प्लांट के भारी वाहनों से हो गई है बद से बदत्तर । बिलासपुर (न्यूज उड़ान) : मस्तुरी क्षेत्र में स्थित राशि स्टील एंड पावर लिमिटेड प्लांट से निकलने वाले प्रदुषण रूपी जहर जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर रही है। प्लांट के धुएं व दूषित पानी की वजह से पर्यावरण को भारी क्षति पहुच रही है वही क्षेत्र की एक मात्र जीवन दायिनी नीलांगर नदी का पानी इस कदर प्रदूषित हो चला है कि नदी के आश्रित ग्राम प्रदूषित पानी की वजह से गंभीर बीमारियों की चपेट में आ गए है|   प्लांट प्रबंधन प्रदुषण मुक्ति के लिए वृक्षारोपण, सडको पर पानी का छिडकाव सहित तमाम दावे करते है मगर इसके बावजूद प्रदुषण की मार से ग्रामीण बेहाल है|   क्षेत्र में आवागमन हेतु प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण भी कराया गया था मगर प्लांट के भारी वाहनों की आवाजाही से सडके बद से बदत्तर स्थिति में है।   राहगीरों को सड़क से गुजरना मौत को दावत देने जैसा प्रतीत होता है| राशि स्टील एंड पावर लिमिटेड प्लांट से निकलने वाले भारी वाहनों की वजह से प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बने सडको की स्थिति ख़राब होने के चलते राशि पॉवर एनर्जी प्लांट को नोटिस जारी कर भनेसर से कौड़िया में भारी एवं ओवर लोडेड वाहनों को प्रतिबंधित करने के निर्देश जारी किए थे| छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण कार्यपालन अभियंता के जारी आदेश के अनुसार राशि स्टील एंड पावर लिमिटेड प्लांट के पॅकेज क्रमांक सीजी 02-133 अंतर्गत सड़क भनेसर से कौड़िया पर संसथान की भारी एवं ओवर लोडेड वाहनों का निरंतर आवागमन के लिए उपयोग किया जा रहा है । जिसके कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क केन्द्रीय मद से निर्मित सड़को का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण यातयात उपलब्ध कराना है एवं बारहमासी सदाक से गावो को मुख्यमार्ग तक जोड़ना है। इस सडको में राशि प्लांट संस्थान की भारी एवं ओवर लोडेड वाहनों का आवगमन प्रतिबंधित किया जाए ताकि सड़के क्षतिग्रस्त ना हो|   राशि प्लांट के प्रदुषण से जीवन दायनी नीलागर नदी प्रदूषित राशि स्टील एवं पॉवर प्लांट लिमिटेड द्वारा नीलगर नदी से साफ पानी चोरी छिपे लेकर उसी पानी मे राशि स्टील प्लांट का जहरीला पानी छोड़ा जा रहा है। जिसके चलते नीलागर नदी का पानी बुरी तरह से दूषित हो रहा है जबकि इसी नदी का पानी क्षेत्रवासियों द्वारा निस्तारी के लिए उपयोग में लाया जाता है प्रदूषित पानी का उपयोग किये जाने की वजह से क्षेत्रवासियों को तरह-तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है | रिपोर्ट - महेंद्र सिंह राय (मस्तूरी)

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन