Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: निर्वाचन के लिए मतदान दल रवाना - आप सभी अपनी स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान संबंधी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से करे निर्वहन- जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना

Vivek Sahu

Thu, Nov 16, 2023
सक्ती  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक श्री एम आर आहिरे ने आज नंदेलीभाठा स्थित स्ट्रॉन्ग रूम से सभी मतदान दलो को स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान संबंधी अपनी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने के लिए प्रेरित करते हुवे और ऑल दी बेस्ट कहकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने मतदान दलों से कहा कि आप सभी अपनी अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन में सफल हो। जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी मतदान दलो का उत्साहवर्धन किया गया। विदित हो कि सक्ती जिले में विधानसभा निर्वाचन के लिए कल 17 नवम्बर को मतदान होना है। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारी सुश्री दिव्या अग्रवाल, श्री पंकज डाहिरे, श्री अरूण कुमार सोम, सहायक रिटर्निंग अधिकारी, सेक्टर अधिकारी सहित मतदान दल के कर्मी व सभी संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन