Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा : Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान) एस .पी. ऑफिस के केबिन में अचानक कॉमन वुल्फ स्नेक सांप के घुस आने से दहशत का माहौल बन गया।

सांप को देखने के बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग के मार्गदर्शन में RCRS (Reptile Care and Rescuer Society) की रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया गया।

सूचना मिलते ही RCRS अध्यक्ष अविनाश यादव अपने सदस्य मानस और अतुल के साथ मौके पर पहुंचे और काफी सावधानी से केबिन मे सर्च अभियान चलाया गया कुछ देर की मशक्कत के बाद बॉबी श्रीवास ने सांप का सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया।

रेस्क्यू के दौरान RCRS टीम ने मौके पर मौजूद लोगों को सांप से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और उसे किसी भी तरह का नुकसान न पहुंचाने की समझाइश दी।

रेस्क्यू किए गए नाग को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ने की कार्रवाई की गई।

वन विभाग और RCRS की संयुक्त रेस्क्यू पहल से एक बार फिर मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व और वन्यजीव संरक्षण का संदेश सामने आया। टीम ने लोगों से अपील की कि घर, खेत, पोल्ट्री फार्म या अन्य स्थानों पर सांप दिखाई देने पर उसे मारने या खुद पकड़ने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें।

सांप पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और चूहों जैसे कई जीवों की संख्या को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

RCRS हेल्पलाइन नंबर:

- 9827917848

- 9009996789

- 7987957958

Reptile Care and Rescuer Society (RCRS), Korba

SAVE ANIMALS SAVE NATURE.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन