Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: लंबे समय से लाइन लगाए किसानों की समस्या सुनने पहुँची सरोज पांडेय

Vivek Sahu

Sun, Mar 17, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )मरवाही शनिवार को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा मरवाही के बड़ी संख्या में किसानों को बैंक में कर्मचारियों की कमी होने पर लेन-देन की समस्या होने पर परेशानियों को देख अपना काफिला रोककर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कोरबा लोकसभा प्रत्याशी डॉ सरोज पांडेय किसानों से मिली।   समस्या सुनकर तुरंत एक्शन लकेर सम्बंधित अधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल प्रभाव से दो कर्मचारियों को बढ़ाने की व्यवस्था बनवाई।साथ ही जिला कलेक्टर से एक पृथक ब्रांच खुलवाने की के निर्देश दिए। सुश्री पांडेय की पहल पर बैंक की लम्बी कतारों से राहत मिलने पर किसान काफी प्रसन्न नजर आए और सरोज पांडेय का आभार जताया। दरअसल शनिवार को राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय अपने चुनावी लोकसभा क्षेत्र कोरबा के मरवाही विधानसभा के दौरे पर थी। इसी दौरान रास्ते पर गुजरते समय उनकी नजर मरवाही के जिला सहकारी बैंक पर पड़ी जहां तेज धूप में किसान लंबी कतारे लगाए खड़े थे। बैंक में हो रही असुविधाओं के चलते किसान काफी परेशान नजर आ रहे थे। तभी सरोज पांडेय ने तत्काल अपना काफिला रोक बैंक के बाहर खड़े किसानों से जाकर बातचीत की। तब किसानों ने उन्हें अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। जिसे सुन उन्होंने तत्काल जिला कलेक्टर को फोन लगाकर किसानों को हो रही समस्याओं की जानकारी दी और तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। आनन-फानन में कलेक्टर ने तत्काल दो कर्मचारियों की व्यवस्था की। जब जाकर किसानों को बैंक से लेन देन में हो रही समस्या से छुटकारा मिला। सुश्री पांडेय के पहल पर किसानों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज सरोज पांडेय के प्रयासों से किसानों को हो रहे दिक्कतों से मुक्ति मिली है। निश्चित रूप से सुश्री पांडेय आमजन की समस्याओं को सुनती और उनका निराकरण करती है क्षेत्र को ऐसे जन नेता की सख्त आवश्यकता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन