Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: समुचित संसाधनों के बीच प्रगति शील स्वास्थ्य व्यवस्था में नए आयाम गढ़ रहा सक्ती जिला

Vivek Sahu

Thu, Feb 29, 2024
सक्ती (न्यूज उड़ान)  कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के द्वारा जिले के गठन उपरांत से ही स्वास्थ्य सुविधाओ को बेहतर बनाने नित नए प्रयास किए जाते रहे है। जिसके तहत जिले के स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार वृद्धि हो रही है । चाहे बात स्वास्थ्य केंद्रों के उन्नयन का हो, स्वास्थ्य के प्रति आमजनों में जागरूकता हो या फिर यूनिसेफ के मदद से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का क्रियान्वयन हेतु चलाए जा रहे सर्व शक्ति अभियान की बात हो। हाल ही में कलेक्टर श्रीमती पन्ना के मार्गदर्शन पर सीएमएचओ डॉ सुरज सिंह राठौर द्वारा सक्ती में एमसीएच अस्पताल भवन में मेडिसिन गहन चिकित्सा यूनिट का संचालन आरंभ किया गया है जिसमे डॉ सरजू राठिया मेडिसिन विशेषज्ञ और डॉ समीर अग्रवाल अपने सेवा दे रहे है। 14 फरवरी 2024 से आरंभ मेडिसीन गहन चिकित्सा यूनिट में अब तक कई गंभीर बीमारी के मरीज भर्ती होकर सफल इलाज प्राप्त कर चुके है, जिसमे ज्यादातर श्वास एवं छाती रोग के गभीर मरीज, पॉइजन केस, हृदय रोग, लिवर संबधि गंभीर रोग के मरीज शामिल हैं। निजी चिकित्सालयों में आई.सी.यू. दैनिक लागत आमलोगों के लिए आर्थिक बोझ बन जाता है, जो कि अब सक्ती के अस्पताल में नि:शुल्क मुहैया कराई जा रही है।   नवीन जिले में यह पहला अवसर है, जब स्त्री रोग विशेषज्ञ सर्जन डॉ कल्पना राठौर के साथ निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ शीतल दास अपनी सेवा सक्ती जिले के एमसीएच अस्पताल में देंगी। इसके पूर्व ऑपरेशन हेतु मरीजों को अन्य जिलों के निजी तथा शासकीय निश्चेतना विशेषज्ञ चिकित्सक पर मरीजों को निर्भर रहना पड़ता था। तथा निश्चेतना विशेषज्ञ चिकित्सक की कमी में सर्जरी विशेषज्ञ चिकित्सक भी सर्जरी नही कर पाते थे। अब इन समस्या से सक्ती अस्पताल को निजाद मिलेगी। सक्ती अस्पताल के आपरेशन थियेटर में कार्यरत समस्त स्टाफ ने निश्चेतना विशेषज्ञ चिकित्सक का स्वागत करते हुए जिले के कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन