Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: घर से भागी हुई 2 नाबालिग बालिकाओं को किया कटक ओडिशा से रिकवर आरपीएफ का रहा सराहनीय योगदान।

Vivek Sahu

Sat, Feb 24, 2024
बिलासपुर (न्यूज उड़ान) मामले का संक्षिप्त विवरण इसप्रकार है कि दिनांक 21/02/2024 को सरकण्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक स्कूल में पढ़ने वाली तीन नाबालिग बालिकाएं स्कूल बंक कर रेलवे स्टेशन गई हुई थीं।   जहां एक बालिका के परिजन का फ़ोन आने पर तीन में से दो बालिकाएं डांट-मार के डर से चलती ट्रेन में दौड़कर चढ़ गयीं। मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) श्रीमती पूजा कुमार को अवगत कराया गया।   बालिकाएं जिस ट्रेन में बैठी थीं वह कोरबा की ओर जा रही थी, कोरबा पहुंचने के बाद दोनों बालिकाएं जांजगीर तक अन्य ट्रेन के माध्यम से आयीं और वहां से पुरी की ओर जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस में चढ़ गयीं। दोनों बालिकाओं से परिजनों की अलग-अलग मोबाईल नम्बरों से बात हो रही थी। अलग-अलग नम्बरों की सायबर सेल के माध्यम से लोकेशन प्राप्त करने के पश्चात आरक्षक मनोज बघेल के साथ बालिकाओं के परिजन तत्काल ओडिशा रवाना हुए। उत्कल एक्सप्रेस की रनिंग स्टेटस के आधार पर आरपीएफ पोस्ट कटक से समन्वय स्थापित कर दोनों बालिकाओं को कटक रेलवे स्टेशन पर जनरल बोगी से रिकवर किया गया। दोनों बालिकाएं सकुशल चाइल्ड केयर सेंटर में हैं तथा अपने साथ किसी भी प्रकार का अपराध होने का कथन नहीं कर रही हैं। दोनों बालिकाओं को थाना लाकर विधिवत कार्यवाही उपरांत परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। उक्त मामले में वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन लगातार प्राप्त हुआ तथा आरपीएफ सीनियर डीएससी श्री आदित्य (IRPFS), आरपीएफ पोस्ट कटक प्रभारी इंस्पेक्टर श्री अनिल सिंह, आरपीएफ (क्राइम) सब इंस्पेक्टर श्री एस.के. मिंज का सराहनीय योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन