Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: गरीब परिवारों का पक्के आवास का सपना हो रहा साकार

Vivek Sahu

Fri, Feb 23, 2024
बिलासपुर,(न्यूज उड़ान )प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जिले के गरीब परिवारों के पक्के आवास का सपना साकार हो रहा है। योजना के तहत जिले में अब तक कुल 59 हजार से अधिक मकान स्वीकृत किये गए हैं। जिनमें से अब तक कुल 50 हजार 8 सौ 72 मकान पूर्ण हो चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्र के हितग्राहियों ने पक्का मकान मिलने पर खुशी जताते हुए सरकार को धन्यवाद दिया है।   प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सरकार की मद्द से पक्के आवास का उनका सपना अब साकार हुआ है। तखतपुर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत केकड़ार के सुरेश मरकाम ने कहा कि पहले वे कच्चे मकान में रहते थे जिससे बहुत परेशानियां होती थी। योजना के तहत पक्का आवास मिलने से अब परिवार को बड़ी राहत मिली है। कोटा के ग्राम सिलदहा के ग्रामीण राजू प्रसाद यादव ने कहा कि कच्चे मकान में बारिश के समय उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ती थी।   योजना के तहत पक्का आवास मिलने से परिवार बेहद खुश है। इसी गांव के हितग्राही चन्द्रशेखर श्यामले ने कहा कि योजना से उनके परिवार को कच्चे मकान से होने वाली दिक्कतों से छुटकारा मिला। पक्के मकान में अब परिवार खुशी-खुशी जीवन व्यतीत कर रहा है। हितग्राहियों ने केन्द्र सरकार का धन्यवाद देते हुए योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। गरीब परिवारों को पक्का आवास देने की केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से जिले के सभी ब्लाॅक के ग्राम पंचायतों के हितग्राही लाभान्वित हो रहें है।   वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2022-23 तक योजना के तहत जिले के बिल्हा ब्लाॅक में 18 हजार मकान स्वीकृत किये गये जिनमें से 15 हजार से अधिक मकान पूर्ण हो चुके हैं।   कोटा ब्लाॅक में लगभग 14 हजार मकान स्वीकृत है जिनमें 11 हजार 2 सौ 36 मकान बनकर तैयार है। मस्तूरी ब्लाॅक में लगभग 16 हजार मकान स्वीकृत किए गए है जिनमें से 14 हजार 1 सौ 53 मकान बन चुके है। तखतपुर ब्लाॅक में योजना के तहत लगभग 11 हजार से ज्यादा मकान स्वीकृत है जिनमें से 9 हजार 8 सौ 3 मकान पूरे हो चुके है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन