Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में मतगणना के लिए ऑनलाइन ट्रेनिंग शुरू।

Vivek Sahu

Mon, Nov 27, 2023
सक्ती( न्यूज उड़ान )  विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत सक्ती जिले में 17 नवंबर 2023 को मतदान कार्य होने के बाद 3 दिसंबर को कृषि उपज मंडी परिसर नंदेलीभाठा में मतगणना कार्य किया जाना है। जिसके लिए विधानसभावार अलग-अलग मतगणना कक्ष बनाए जा रहे हैं।   कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में 3 दिसंबर को सुव्यवस्थित मतगणना कार्य कराए जाने के लिए ऑनलाइन ट्रेंनिंग शुरू हो गई है। जिला अंतर्गत सक्ती, चंद्रपुर और जैजैपुर तीनों विधानसभा क्षेत्र के लिए आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के एनआईसी कक्ष में मतगणना संबंधी ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित की गई।   प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बालेश्वर राम, रिटर्निंग अधिकारी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35 सक्ती श्री पंकज डाहिरे, रिटर्निंग अधिकारी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 36 चंद्रपुर सुश्री दिव्या अग्रवाल, रिटर्निंग अधिकारी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 36 श्री अरूण कुमार सोम, डीआईओ श्री ऋषि रॉय, विभिन्न सहायक रिटर्निग अधिकारी सहित निर्वाचन कार्यालय और एनआईसी टीम के सभी संबंधित अधिकारी कर्मचारी शामिल हुवे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन