Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर खनिज विभाग की कार्रवाई

Vivek Sahu

Fri, Feb 23, 2024
बिलासपुर,( न्यूज उड़ान) खनिज अमला द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। विभिन्न माध्यमों से शिकायत/ सूचना प्राप्त होने पर 21 से 22 फरवरी तक खनिजों के अवैध उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन के कुल 07 मामलों पर कार्रवाई की गई। मंगला, कोनी एवं मस्तुरी क्षेत्रों में जांच के दौरान अवैध रेत भण्डारण के 02 मामलों में कार्रवाई की गई तथा अवैध रेत परिवहन के 01, अवैध मुरूम परिवहन के 01, एवं अवैध चूनापत्थर परिवहन के 03 मामलो पर कार्रवाई करते हुए 05 हाईवा जप्त कर थाना मस्तूरी तथा थाना कोनी में सुरक्षार्थ रखा गया है।   इसके अतिरिक्त ग्राम कोपरा क्षेत्र में अवैध मुरूम उत्खनन के प्रकरण का निराकरण करते हुए अर्थदण्ड की राशि एक लाख बहत्तर रूपए जमा कराया गया है। जप्त खनिजमय वाहनों पर खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। खनिज अमला द्वारा रेत उत्खनन हेतु प्रतिबंधित क्षेत्रों का भी सतत निरीक्षण किया जा रहा है। उक्त क्षेत्र से यदि अवैध रेत उत्खनन, परिवहन के मामले दर्ज होने पर पुनः एफआईआर अथवा न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया जावेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन