Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: फर्स्ट टाइम वोटर सुश्री मानसी सोनी सहित जिले के कई युवाओं ने भी किया मतदान

Vivek Sahu

Fri, Nov 17, 2023
सक्ती  विधान सभा चुनाव 2023 में युवा मतदाताओं का मतदान के प्रति जागरूकता एवं उत्साह देखने को मिल रहा है। युवा उत्साह के साथ मतदान का उपयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भागीदारी दे रहे है। जिले के फर्स्ट टाइम युवा मतदाताओं सहित बुजुर्ग, महिला सभी वर्ग के मतदाताओं में भारी उत्साह दिख रहा है। सक्ती विधान सभा क्षेत्र क्रमांक - 173 के आदर्श संगवारी मतदान केंद्र पोरथा में फर्स्ट टाइम युवा वोटर सुश्री मानसी सोनी ने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि उन्हें पहली बार मतदान करने का अवसर प्राप्त हुआ है और वे इसको लेकर काफ़ी उत्साहित है। उन्होंने आदर्श संगवारी मतदान केंद्र (पिंक बूथ) में कार्यरत महिला कर्मचारियों के व्यवस्था की काफी सराहना की। सुश्री मानसी सोनी के साथ ही युवा मतदाता सुश्री मनीषा साहू, सुश्री दिनेश्वरी पटेल, सुश्री नम्रता साहू, श्री हेमराज डहरे जैसे कई युवा मतदाता भी जागरूकता दिखाते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन