Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश।

सीएसईबी 1320 मेगावाट संयंत्र निर्माण स्थल से उपकरण चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹1 लाख के मशरूका सहित उपकरण बरा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

आज मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’

प्राक लोकमंथन में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य और संगीत का हुआ प्रस्तुतीकरण

: NH 49 में आपातकाल स्थिति में मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

Vivek Sahu

Thu, Jul 3, 2025
खरसिया( न्यूज उड़ान ) विदित हो कि लगातार भारी बारिश से NH 49 में कुनकुनी के पास भरी जल भराव से यातायात रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया है। जिससे आमजन को बहुत प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के संरक्षक एवं समाजसेवी बंटी सोनी ने कहा कि इस पर जल्द से जल्द सुधार और पानी निकासी का रास्ता निकालने की जरूरत है। क्योंकि आपातकाल स्थिति में अगर मेडिकल इमरजेंसी हेतु रायगढ़ जाना पड़े तो मरीजों को बहुत बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन ने आवेदन लिख कर कलेक्टर से अपील की है कि NH 49 में हो रहे जल भराव हेतु उचित रास्ता निकाल कर जल्द से जल्द समाधान करे। जिससे भविष्य में वह जल भराव जैसी स्थिति निर्मित न हो एवं आवा जाहि बाधित न हो। हेल्पिंग हैंड्स के मनोज गोयल विन्नी सलूजा ने अपील की है कि बारिश के मौसम में सभी हर प्रकार की सावधानी बरते डेंगू एवं मलेरिया से बचाव हेतु हर घरेलू उपाय उपयोग करे। वहीं आपको बता दे की बंटी सोनी खरसिया नगरपालिका के उपाध्यक्ष है। सुबह से भारी बारिश के बीच खरसिया में भी कई जगहों पर पानी भराव हो गया था जिसको देखते हुए सुबह से ही नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग एवं उपाध्यक्ष बंटी सोनी, पार्षद अरुण चौधरी सहित अन्य पार्षदों एवं सफाई टिम द्वारा खुद फील्ड में जाकर बहुत मेहनत कर पूरे खरसिया में जोरो से पानी निकासी का कार्य को करवाया।
जिसका परिणाम स्वरूप खरसिया में जल भराव लग भग खत्म हो गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन