Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: दिव्यांग बच्चों से मिलने दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय कसेरपारा सक्ती पहुंचे जिला कलेक्टर और एसपी

Vivek Sahu

Sat, Feb 3, 2024
 सक्ती, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री एम आर आहिरे ने कसेरपारा सक्ती के दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय में दिव्यांग बच्चों से मिलने पहुंचे। जहां पर बच्चों ने कलेक्टर और एसपी को आने की खुशी में हारमोनियम, तबले बजाकर स्वागत गीत गाया। कलेक्टर ने बच्चों से बात करते हुए कहा कि दिव्यांग बच्चे अपने आप को कमजोर न समझें वे अपनी प्रतिभा को हर क्षेत्र में साबित कर सकते हैं। कलेक्टर ने बच्चों के पढ़ाई के लिए विभिन्न जरूरी संसाधने उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही कलेक्टर और एसपी ने बच्चों को अपने हाथों से चॉकलेट बांटकर अच्छे से मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए मार्गदर्शन दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति श्रीमती विद्या सिदार, श्री संजय सिंह सीएमओ सक्ती सहित दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय के प्राचार्य व शिक्षिकागण मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन