Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने शासन की योजनाओं का लाभ लोगों तक प्राथमिकता से पहुंचाने के दिए निर्देश।

Vivek Sahu

Thu, Mar 14, 2024
बिलासपुर (न्यूज उड़ान) उप मुख्यमंत्री एवं बेमेतरा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज बेमेतरा कलेक्टोरेट में अधिकारियों की बैठक लेकर सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक प्राथमिकता से पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को नई ऊर्जा और उत्साह के साथ काम करते हुए अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने को कहा। खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, विधायक श्री दीपेश साहू और श्री ईश्वर साहू भी बैठक में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बैठक में कहा कि बदलते समय के अनुरूप जिले में विकास कार्यों को गति देने के लिए सभी अधिकारी नई सोच के साथ काम करें। कार्य को पूर्ण करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर दक्षता के साथ टीम के रूप में कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप सभी अपने कर्तव्यों का इस प्रकार निर्वहन करें कि आपके कार्यों से आपकी पहचान और प्रतिष्ठा बढ़े। इससे सरकार पर भी लोगों का भरोसा बढ़ेगा। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड में जाकर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के फील्ड में जाने से कार्यों में गति आती है और उन्हें योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत पता चलती है। उन्होंने सरकार की विशेष प्राथमिकता की योजनाओं में गंभीरता से कार्य करने को कहा। श्री साव ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जरुरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बेमेतरा ज़िला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता साहू, कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार साहू और जिला पंचायत के सीईओ श्री टेकचन्द्र अग्रवाल सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी बैठक में मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन