Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं

Vivek Sahu

Mon, Mar 4, 2024
बिलासपुर (न्यूज उड़ान) , 04 मार्च 2024/कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये ग्रामीणों, किसानों, बुजुुर्गो और महिलाओं की समस्याओं को बड़े इत्मीनान से सुना।   कुछ समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया गया और कुछ समस्याओं के जल्द निराकरण के लिए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए। आज जनदर्शन में निजी एवं सामूहिक समस्याओें से संबंधित लगभग सवा सौ आवेदन मिले। साप्ताहिक जनदर्शन में शहीद मंगल पांडे वार्ड निवासी श्रीमती लक्ष्मी वैध ने बीपीएल राशन कार्ड के लिए आवेदन दिया, उनकी मांग पर तुरंत राशन कार्ड बनवाकर कलेक्टर ने उन्हें सौंपा। विकासखण्ड कोटा के ग्राम पंचायत रानीगांव के सरपंच ने उपस्वास्थ्य केन्द्र की मांग की। उस्लापुर के श्री मोहन नवरंग ने मिसल संबंधी जानकारी दिलाने गुहार लगाई इस मामले को एसडीएम तखतपुर को सौंपा। तखतपुर ब्लाॅक के सलईया ग्राम पंचायत की मां दुर्गा महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने पशु शेड बनवाने की मांग की। बिटकुली के किसान श्री श्रीकांत वर्मा ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि दिलवाने की गुहार लगाई। कलेक्टर ने उप संचालक कृषि को मामले को सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी प्रकार श्री शंकर राव आहेर ने पांच माह से लंबित पेंशन भुगतान दिलवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि वे बिल्हा के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से औषधालय सेवक के पद से 3 जून को सेवा निवृत्त हुए बावजूद इसके उन्हें पेंशन की राशि नहीं मिली है। तखतपुर तहसील के ग्राम कुंवा निवासी श्री संतोष कुमार साहू ने अरपा भैंसाझार परियोजना के तहत अधिग्रहित भूमि का मुआवजा दिलाने की मांग की। इस मामले को एसडीएम तखतपुर देखेंगे। इमलीभाठा बन्धवापारा निवासी श्री लिंकेश साहू एवं अन्य लोगों ने जल निकासी, नाली और सड़क निर्माण करवाने की मांग की। कलेक्टर ने मामले को नगर निगम कमिश्नर को सौंपा। डिपरापारा वार्ड नम्बर 37 निवासी श्रीमती मनीषा झा ने निराश्रित पेंशन दिलाने आवेदन दिया। कलेक्टर ने आवेदन को संयुक्त संचालक समाज कल्याण को सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन