Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: कलेक्टर ने कोनी में बन रहे 240 बेड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का किया निरीक्षण

Vivek Sahu

Sat, Mar 2, 2024
बिलासपुर,( न्यूज उड़ान) /कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज कोनी में सिम्स की विस्तारित निर्माणाधीन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने बचे हुए उपकरणों की आपूर्ति और कर्मचारियों की भरती प्रक्रिया जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि लगभग 200 करोड रुपए की लागत से इस मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। इसमें मरीजों के लिए 240 बेड सुविधा हैं। कलेक्टर ने पूरे परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भरती भी जल्द करने कहा है। उन्होंने उपकरण खरीदी वाली एजेंसी को शेष उपकरणों की आपूर्ति जल्द करने को कहा है। उल्लेखनीय है कि केंद्र और राज्य दोनों सरकार की वित्तीय सहयोग से इसका निर्माण किया जा रहा है। भवन में ग्राउंड फ्लोर के अलावा 10 मंजिल बनाए गए हैं। उपकरणों की खरीदी केंद्र सरकार की एजेंसी हाइट के माध्यम से की जा रही है। इनमें 80 प्रकार के उपकरणों की आपूर्ति की जा चुकी है एवं 19 प्रकार के उपरकरण अस्पताल में स्थापित कर लिए गए है। केंद्र सरकार के पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा इसका निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर सिम्स के अस्पताल अधीक्षक डॉ. नायक, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन