Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: कलेक्टर और एसपी ने रामनामी मेला स्थल का किया निरीक्षण।

Vivek Sahu

Fri, Jan 12, 2024
सक्ती,(न्यूज उड़ान )  कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक श्री एम आर आहिरे ने आज जिले के जैजैपुर और मालखरौदा ब्लॉक के कुरदी में होने वाले रामनामी मेला के तैयारियों का निरीक्षण करने मेला स्थल पहुंचे। मेला स्थल पर मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी को लेकर हेलीपैड, मंचीय व्यवस्था, पेयजल, बिजली, पार्किंग, बेरिकेटिंग सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण कांत चंद्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवम मीडिया पैनलिस्ट बहुरानी संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव, रामनामी आयोजन समिति के पदाधिकारीगण एवम अन्य जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे।   साथ ही अधिकारियों में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र कुमार लकड़ा, मालखरौदा एसडीएम श्री अरूण कुमार सोम, तहसीलदार श्री संजय मिंज, सिद्धार्थ अनंत, अनुराग भट्ट सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन