Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा नारायणपुर आईईडी ब्लास्ट में सक्ती जिले के शहीद हुवे सपूत के परिजनो से मिलने पहुंचे

Vivek Sahu

Thu, Dec 14, 2023
सक्ती  विगत दिवस बुधवार को नारायणपुर जिले में हुवे आईईडी ब्लास्ट में सक्ती जिले के हसौद निवासी शहीद हुवे सपूत श्री कमलेश साहू के परिजनों से मिलने आज छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा पहुंचे। उपमुख्यमंत्री ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीद के पिता से गले लगकर सांत्वना व्यक्त की। श्री कमलेश साहू के शहादत की खबर से हसौद क्षेत्र सहित पूरे सक्ती जिले में शोक की लहर व्याप्त है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा शहीद कमलेश साहू के घर पहुंचे और शहीद के पिता श्री मुंगेश्वर साहू, माता श्रीमती तारा देवी साहू, पत्नी श्रीमती वृंदाबाई साहू समेत शहीद की बड़ी बहन श्रीमती कमलेश्वरी साहू और छोटे भाई श्री यशवंत साहू सहित अन्य परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। साथ ही ईश्वर से दुख की इस घड़ी में शहीद के परिजनों को इस दर्द को सहने के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि शहीद श्री कमलेश साहू आदम्य साहस का परिचय देते हुवे वीरगति को प्राप्त हुवे है, उनकी शहादत को नमन है। इसके साथ ही विधायक श्री केदार कश्यप, जैजैपुर विधायक श्री बालेश्वर साहू, चंद्रपुर विधायक श्री रामकुमार यादव, श्री कृष्ण कांत चंद्रा, श्री निर्मल सिंहा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, जिला सक्ती की कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक श्री एम आर आहिरे, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन