Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: भाजपा प्रदेश मंत्री विकास महतो ने जमशेदपुर लोकसभा के जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत गोविंदपुर मंडल की ली बैठक

Vivek Sahu

Sat, May 18, 2024
जमशेदपुर (न्यूज उड़ान) भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश मंत्री श्री विकास रंजन महतो लोकसभा चुनाव के अंतर्गत लोकसभा जमशेदपुर (झारखंड) में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मिशन अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को हासिल करने भाजपा प्रत्याशी श्री विधुत वरण महतो जी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करवाने विधानसभा के प्रवासी प्रभारी के रूप में जुगसलाई विधानसभा के गोविंदपुर मंडल पार्टी कार्यालय मे आयोजित मंडल स्तरीय कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए। इस बातों को संबोधित करते हुए श्री विकास महतो ने कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करते हुए कहा कि यह चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है बल्कि यह भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कृत्संकल्पित हमारे राष्ट्र नायक श्री नरेंद्र मोदी जी को पुनः दायित्व सौंप कर अपने कर्तव्यपूर्ति का चुनाव है ।   इस चुनाव में हमें अपने अधिक से अधिक सामर्थ्य का उपयोग करना है । उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के रूप में हमें पूरे विश्व का सर्वाधिक शक्तिशाली नेतृत्व के साथ काम करने का अवसर प्राप्त हुआ है हमे यह अवसर को नहीं खोना है प्रत्येक मतदान केंद्र में जाकर प्रत्येक मतदाता से मिलकर हमें पिछले 10 वर्षों में किए गए कार्यों की जानकारी देनी है और उनसे हमारे पक्ष में मतदान हेतु अपील करनी है । उन्होंने शक्ति केंद्र एवं मतदान केंद्र स्तर पर किए गए कार्यों की समीक्षा की तथा आगामी 7 दिन के कार्यक्रमों हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया । इस बैठक मे मुख्य रूप से कोरबा जिला महामंत्री श्री संतोष देवांगन जी, कोरबा जिला मीडिया प्रभारी श्री मनोज मिश्रा जी, जुगसलाई विधानसभा प्रभारी श्री हलधर साहू जी, मंडल अध्यक्ष श्री पवन सिंह जी, श्री विमल बैठा जी, श्री अनिल बरमा जी, श्री चंद्रशेखर सिंह जी, श्री कमलेश सिंह जी, श्री विमल कांत झा जी, श्री राधे श्याम सिंह जी, श्री पप्पू सिंह जी उपस्थित रहे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन