Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश।

सीएसईबी 1320 मेगावाट संयंत्र निर्माण स्थल से उपकरण चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹1 लाख के मशरूका सहित उपकरण बरा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

आज मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’

प्राक लोकमंथन में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य और संगीत का हुआ प्रस्तुतीकरण

: पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह ने पचपेड़ी थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण

Vivek Sahu

Fri, Jun 14, 2024
बिलासपुर (न्यूज उड़ान )पुलिस पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह सभी स्टाफ से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी तथा थाने के अच्छे कार्यों के लिए की प्रशंसा। थाने में वृक्षारोपण कर पर्यावरण की संरक्षण का संदेश दिया। ग्राम लोहर्सी सोन में चेतना अभियान के तहत ग्रामीणों को किया यातायात एवं महिला संबंधी अपराधों के लिए जागरूक। आज दिनांक 13.6.24 को पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा पचपेड़ी थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । आकस्मिक निरीक्षण के दौरान सभी स्टाफ की समस्याएं सुनी गई एवं उनका अच्छे कार्य की प्रशंसा करते हुए और बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।   साथ ही थाने में वृक्षारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।   पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ही ग्राम लोहरसी सोन में जाकर चेतना अभियान के तहत ग्रामीणों से मिले, तथा उनकी समस्याएं सुनी एवं उन्हें महिला सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन, साइबर सुरक्षा, इत्यादि के संबंध में जागरूक किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को आओ सवारे कल अपना के तहत अच्छी पढ़ाई करने,आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट किया गया । उक्त कार्यक्रम एवं निरीक्षण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा एवं थाना प्रभारी पचपेड़ी श्री ओम प्रकाश कुर्रे एवं पचपेड़ी थाना स्टाफ मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन