Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश।

सीएसईबी 1320 मेगावाट संयंत्र निर्माण स्थल से उपकरण चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹1 लाख के मशरूका सहित उपकरण बरा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

आज मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’

प्राक लोकमंथन में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य और संगीत का हुआ प्रस्तुतीकरण

: नशे के खिलाफ कार्यक्रम आयोजित कर गांव - गांव में फैलाई जा रही जागरूकता।

Vivek Sahu

Tue, Apr 1, 2025
बिलासपुर (न्यूज उड़ान ) विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार शराब के सेवन से पूरे विश्व में प्रतिवर्ष 20 लाख व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। नशापान से मुख्य रूप से कैंसर, अस्थमा, हृदयघात, उच्च रक्तचाप, अल्सर, मधमेह, नेत्रों की खराबी, नपुंसकता, पागलपन, उदररोग, क्षयरोग आदि व्याधियां होती है। इसके साथ ही पारिवारिक कलह, आर्थिक समस्या, सामाजिक प्रतिष्ठा में गिरावट की स्थिति नशा पीड़ित व्यक्तियों में परिलक्षित होती है। मादक द्रव्यों एवं पदार्थों का दुरुपयोग करने की प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण की अपरिहार्यता के दृष्टिगत् रखते हुये गांव से शहर तक नशामुक्ति अभियान के तहत् जनजागरुकता कार्यक्रम का आयोजन जिले के समाज सेवी संस्थाओं तथा विभागीय कलाकारों के माध्यम से विभिन्न विकासखंडों एवं शासकीय,अशासकीय संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। नशामुक्ति अभियान के तहत् विकासखंड कोटा में रथ के माध्यम से, शिवतराई कोटा में राष्ट्रीय सेवा योजना जी.जी. यू द्वारा, नशा मुक्ति केन्द्र लोखंडी, जस्टिस तन्खा मेमोरियल बिलासपुर, ब्रम्हकुमारी प्रजापति, गायत्री परिवार एवं आश्रयदत्त कर्मशाला, बिलासपुर आदि में नुक्कड़ नाट्य, शपथ, जनजागरुकता रैली, संगोष्ठी आदि के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित कर लोगों के बीच जागरुकता फैलाय गयी। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती सरस्वती रामेश्री, परिवीक्षा अधिकारी, श्रीमती सरस्वती जायसवाल, श्री प्रशांत मोकाशे, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, बीना दीक्षीत, सौरभ दीवान, अजय धुर्वे, वमशी कृष्णा, विजय केशकर, एल.डी भांगे, दादूलाल बरेठ, राजेश सिसोदिया, कौशल कश्यप, राधेश्याम यादव, पुनाराम ध्रुव, अजय सिंह, एवं समाज सेवी संस्था सत्यभामा अवस्थि, शोभना शुक्ला,एस.पी.चतुर्वेदी, जगदीश सिंह राजा आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन