Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश।

सीएसईबी 1320 मेगावाट संयंत्र निर्माण स्थल से उपकरण चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹1 लाख के मशरूका सहित उपकरण बरा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

आज मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’

प्राक लोकमंथन में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य और संगीत का हुआ प्रस्तुतीकरण

: प्रगतिशील जायसवाल (कन्नौ. कलार) समाज द्वारा किया गया सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन।

बरपाली (न्यूज उड़ान) प्रगतिशील जायसवाल (कन्नौ. कलार) समाज के युवा प्रकोष्ठ द्वारा किया गया सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन। समाज के बच्चों ने लिया बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा। सात परीक्षा केंद्रों में शामिल हुए लगभग  200 बच्चे। प्रगतिशील जायसवाल कन्नौ. कलार समाज के कार्यकारिणी और युवा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में समाज के बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान परीक्षा 2025 का आयोजन रविवार 15 जून को किया गया। परीक्षा के लिए तीन वर्ग बनाये थे जिसमें 7 वर्ष से 14 वर्ष, 14 से 19 वर्ष और 19 से 30 वर्ष तक के लगभग 200 बच्चों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। इसके लिए सरस्वती शिशु मंदिर पुराना बस स्टैंड कोरबा, सर्वमंगला स्कूल दीपका, सरस्वती शिशु मंदिर भिलाई बाजार, धनीराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल बरपाली, सरस्वती शिशु मंदिर अकलतरा, शा. कन्या माध्य. शाला टाउन चाम्पा, हँसवाहिनी विद्यालय बिलासपुर सहित कुल सात परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। उक्त परीक्षा में तीनों वर्ग के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों के लिए नगद पुरस्कार के साथ परीक्षा में शामिल हुए सभी बच्चों को प्रमाण पत्र दिए जाने की घोषणा जायसवाल समाज द्वारा की गई है। उक्त परीक्षा को लेकर बच्चों के साथ साथ अभिभावकों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। अभिभावकों का कहना था कि समाज में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना चाहिए इससे बच्चों के विकास में सहायता मिलने के साथ ही उनको अपना आगे का कैरियर चुनने में आसानी होती है। प्रश्नों का बेहतरीन संकलन के साथ ओ एम आर सीट पर उत्तर बनाने के लिए बच्चों में एक अलग ही उत्साह दिखा बच्चों का कहना था कि इससे उन्हें अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए आसानी होगी। सामान्य ज्ञान परीक्षा के आयोजन में युवा प्रकोष्ठ प्रभारी गजेंद्र कौशिक के साथ कार्यकारिणी के अध्यक्ष जितेन्द्र जायसवाल, सचिव महेंद्र महतो, सहसचिव दिनेश कश्यप, पूर्व कोषाध्यक्ष बालगोविंद जायसवाल, पूर्व उपाध्यक्ष कामता जायसवाल, राकेश कौशिक, महेंद्र जायसवाल, रजत महतो सहित पूरी कार्यकारिणी और सामाजिक सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन