Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: राजधानी रायपुर के सड्डू,सड़क निर्माण मे भारी भ्रष्टाचार,बनते ही उखड़ने लगी परतें।

Vivek Sahu

Sun, Feb 16, 2025
रायपुर (न्यूज उड़ान) राजधानी रायपुर के मोवा ओवरब्रिज मेंटेनेंस में हुए भ्रष्टाचार के बाद अब सड्डू हाट बाजार के पास सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार उजागर। रायपुर राजधानी,सड्डू हॉट बाजार से अविनाश कैपिटल होम जाने वाली सड़क का नया कांक्रीट सड़क के निर्माण में भारी भ्रष्टाचार देखने को मिला है। लाखो रुपय की लागत से बनी सड़क दो माह में ही उखड़ने लगी है। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग के प्रवक्ता अफरोज ख्वाजा ने नगर निगम में इसकी मौखिक शिकायत की है। उन्होंने शिकायत के साथ एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि दो हिस्से में बनी सड़क को जोड़ने के लिए ड्रिल करके राड डाला जा रहा है। नियमानुसार टाई बार (राड) को ढलाई के दौरान ही डालने का नियम है। इतना ही नहीं सड़क निर्माण के दौरान वहां पर ठेकेदार का सुपरवाइजर ही मौजूद रहा। नगर निगम के किसी भी अधिकारी ने इसकी निगरानी करना अपनी जिम्मेदारी नहीं समझे, इसी वजह से निर्माण में गड़बड़ी हुई है।   बारिश हुई नहीं और झड़ गया सीमेंट : बिना बारिश के ही ऊपर का सीमेंट झड़ गया और गिट्टियां बाहर आने लगी हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण के दौरान ही गुणवत्ता पर सवाल उठाये थे ,की सड़क निर्माण में लापरवाही हुई है।   आप को बता दें कि विगत दिनों मोवा ओवरब्रिज मेंटेनेंस में भी भ्रष्टाचार उजागर हुआ था। मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद सरकार की किरकरी हुई आनन फानन में दोबारा ओवरब्रिज का मेंटेनेंस कराया गया अब राजधानी में सद्दू हाट बाजार से अविनाश कैपिटल होम जाने वाली सड़क में अनियमिता देखने को मिली है,सवाल उठता है सरकार कहती है गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं वहीं आए दिन सड़क निर्माण में अनियमिता देखने सुनने को मिलती है। आप वीडियो में साफ तौर पर देख सकतें हैं सड़क कितनी गुणवत्ता से बन रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन