Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनीं डॉ मंजुला

Vivek Sahu

Sun, Oct 1, 2023
रायपुर। जिले की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ मंजुला साहू को छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। उन्हें वर्ष 2023 से वर्ष 2027 तक के लिए गठित संघ के माध्यम से प्रदेश में टेबल टेनिस से संबंधित खेल गतिविधियों को नई दिशा प्रदान करने अहम अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्तमान में वह जिला टेबल टेनिस संघ के कोषाध्यक्ष पद की कमान संभाल रहीं छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की वार्षिक आम सभा की बैठक प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज दोपहर 12 बजे आयोजित की गई। यह बैठक होटल लैंडमार्क पंडरी में आयोजित की गई थी। इस संबंध में छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के सचिव की ओर से सूचना जारी करते हुए संघ की कार्यकारिणी सदस्य एवं सीएसईबी कोरबा पश्चिम की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ मंजुला साहू को भी आमंत्रित किया गया था। वर्तमान में डॉ मंजुला साहू जिला टेबल टेनिस संघ कोरबा के कोषाध्यक्ष का दायित्व संभाल रही हैं। उन्होंने बताया कि इस बैठक में वर्ष 2022-23 में हुई खेल प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का लेखा जोखा पेश किया गया। साथ ही वर्ष 2023-24 के खेल कैलेंडर के अनुसार आयोजित होने वाली गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए उनके सफल आयोजन को लेकर विचार विमर्श और सुझावों का आदान प्रदान भी किया गया। उन्होंने इस बैठक में कोरबा का प्रतिनिधित्व करते हुए क्षेत्र में टेबल टेनिस को लेकर अपनी बातें रखीं। इस कार्यक्रम के अवसर पर प्रमुख रुप से भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के ऑब्जर्वर श्रीमती रिंकु आचार्या, छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा विधायक छत्तीसगढ़, ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला, विजय अग्रवाल और नवनियुक्त सचिव शार्थक शुक्ला भी मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन