Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: चुनाव के लिए कांग्रेस का अत्याधुनिक वॉर रूम हुआ शुरू...आम लोगों से सीधे कनेक्ट होंगे सीएम भूपेश बघेल

Vivek Sahu

Mon, Sep 18, 2023
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के चुनावी वॉर रूम का उद्घाटन किया। इस वॉर रूम में अलग-अलग विशेषज्ञता रखने वाले लोग जुड़े हुए हैं, यही से प्रदेश भर में संगठन पर बूथ स्तर तक पैनी नज़र के साथ, जन भावनाओं को टटोलकर रणनीति तय की जा रही है। ये टीमें काम करेंगी वॉर रूम में कांग्रेस ने इस वॉर रूम में चुनाव को 360 डिग्री चलाने के लिए अलग अलग यूनिट तैयार की हैं। इनमें डाटा इंटेलिजेंस यूनिट, पॉलिटिकल इंटेलिजेंस यूनिट, ग्राउंड कैंपेन टीम, फ़ील्ड मैनेजमेंट टीम, सोशल मीडिया प्रबंधन टीम, डिजिटल मीडिया एंड पब्लिकेशन टीम, मीडिया मॉनीटरिंग टीम, फ़ेक न्यूज़ मॉनीटरनिंग सेल, बूथ मैनेजमेंट टीम, ट्रेनिंग डिपार्टमेंट, कॉल सेंटर, कनेक्ट सेंटर, स्टूडियो इत्यादि शामिल हैं। सभी विधानसभाओं में प्रोफेशनल फील्ड टीम वॉर रूम की तरफ से प्रोफेशनल लोगों की फील्ड टीम बनाई गई है जो सभी 90 विधानसभाओं में कार्यरत है। देश के टॉप संस्थाओं से आने वाले युवा पिछली अनेक चुनावी कैंपेन का हिस्सा रह चुके हैं। हर नागरिक तक पहुंचने सोशल मीडिया प्रबंधन सरकार के संदेश को पहुंचाने के साथ ही विपक्ष की नाकामियों को हर नागरिक के मोबाइल फोन तक पहुंचाने की रणनीति सोशल मीडिया की टीम तैयार कर रही है। जानकारी के मुताबिक़ अब तक प्रदेश में 30 हजार से अधिक व्हाट्सएप्प ग़्रुप्स, 5 हजार ब्रॉडकास्ट के अलावा, बड़ी संख्या में आधिकारिक एवं समर्थित फ़ेसबुक पेज, ट्विटर हैंडल, यूट्यूब चैनल्स इत्यादि संचालित हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस 2018 से ही सोशल मीडिया पर बेहद आक्रामक रही है। यह उसका सबसे बड़ा हथियार है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी का भरपूर इस्तेमाल इस चुनाव में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करके सभी वोटर्स और चीफ मिनिस्टर भूपेश बघेल के बीच पर्सनल कनेक्ट बनाया जा रहा है। इस टेक्नोलॉजी के द्वारा मुख्यमंत्री एक ही समय में, व्यक्तिगत रूप से, लाखों वोटर्स से जुड़ पाएंगे। वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ता एक साथ जुड़े रहेंगे। कनेक्ट सेंटर में दिन रात लोग रहेंगे, जो बूथ से सीधे जुड़े रहेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन