Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: अपने बूथ को मजबूत कर भाजपा को विजयी बनायें कार्यकर्ता : सरोज पांडेय

Vivek Sahu

Sat, Mar 16, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,कोरबा लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडे ने मरवाही विधानसभा के विभिन्न मंडलो की बैठक ली।   मरवाही उत्तर मंडल के बरौर और मरवाही में स्वागत उपरांत मितानिन सम्मेलन,मितानिन कार्यकर्ता सम्मलेन में उपस्थित हुई,दक्षिण मरवाही मंडल के धनपुर की बैठक के उपरांत सेमरा में स्वागत कार्यक्रम एवं बैठक,पेण्ड्रा ग्रामीण मंडल के कोटमी कला में बैठक को सम्बोधित किया। सुश्री सरोज पांडेय ने बैठकों को सम्बोधित करते हुये कहा की केंद्र की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भाजपा सरकार लगातार गांव,गरीब, किसान,महिला,युवा सभी के विकास के लिये कार्य कर रही है।छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की डबल इंजन सरकार है, नरेंद मोदी की गारंटी के अनुसार दो वर्षों का बकाया बोनस, अठारह लाख प्रधानमंत्री लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति, महतारी वंदन योजना में एक हजार रुपये प्रतिमाह महिलाओं को दिये जा रहे हैं, किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल में 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी सहित अनेक योजनायें चलाई ई है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आग्रह किया की सभी अपने बूथ को मजबूत बनाते हुये भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाये। मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची ने कार्यकर्ताओं से लगातार जनसम्पर्क कर योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का कार्यकर्ताओ से आग्रह किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष कन्हैया सिंग राठौर,राकेश चतुर्वेदी, लालजी यादब,कल्लूसिंह राजपूत,कुबेरसिंग सर्राती,मथुरा प्रसाद सोनी,बालकृष्ण अग्रवाल,द्वारिकप्रसाद सोनी,डॉ. लुशनसिंग राठौर,किशनसिंग ठाकुर,राजकुमार रोहणी,छोटेलाल सोनी, शंकर चक्रधारी,रमेश तिवारी,समीरा पैकरा, अजय तिवारी,आयुष मिश्रा, शिव शर्मा,राजकुमार पुरी, हुकुम यादव,पारसमणि तंवर,आशीष पांडे,कमलेश यादव,गीताराम राठौर,लीमेश्वर कुशवाहा,लखन तिवारी,श्याम मिलन राठौर,विभा नाहरेल,रमा राठौर,चित्रा शांडिल्य,अभय वर्मा,अमन दुबे सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थिति थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन