Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

समाजसेवा और संगठनात्मक कार्यों से पहचान बना रहे अशोक मोदी, सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों में निभा रहे सक्रिय भूमिका।

कोरबा : समाजसेवा और संगठनात्मक कार्यों से पहचान बना रहे अशोक मोदी, सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों में निभा रहे सक्रिय भूमिका।

समाजसेवा और संगठनात्मक कार्यों से पहचान बना रहे अशोक मोदी, सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों में निभा रहे सक्रिय भूमिका।

संगठन में सक्रिय, समाज में सर्वस्वीकृत — सकारात्मक सोच और विकसित भारत के संकल्प के साथ कर रहे कार्य।

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान) समाजसेवा, संगठनात्मक गतिविधियों और राष्ट्रहित के कार्यों के प्रति समर्पित अशोक मोदी आज सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में अपनी सक्रिय भागीदारी के माध्यम से अलग पहचान बना रहे हैं। समाज को संगठित करने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के उद्देश्य से वे विभिन्न संगठनों एवं संस्थाओं के साथ जुड़कर अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

अशोक मोदी व्यापार एवं उद्योग समिति, अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल सम्मेलन, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय व्यापार प्रकोष्ठ, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, व्यापारी संघ फोरम संस्था (VSFS), एसोसिएशन ऑफ टैक्स पेयर्स एवं प्रोफेशनल (नेशनल फोरम), फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (FTII) तथा फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल (FAIVM) जैसे विभिन्न संगठनों से जुड़े हुए हैं।

इसके साथ ही धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में भी उनकी सक्रिय सहभागिता रही है।

वे कोरबा के श्री सप्तदेव मंदिर, श्री कृष्ण सेवा समिति, हिंदू राष्ट्र संघ, श्री रामदेव बाबा योग विज्ञान शिविर कार्यक्रम, पतंजलि योग पीठ समिति एवं स्वाभिमान ट्रस्ट तथा विश्व हिंदू परिषद से भी जुड़े हैं।

उनकी कार्यशैली में समाजसेवा, संगठन की मजबूती, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और राष्ट्रहित को विशेष महत्व दिया जाता है।

उनका उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट कर सकारात्मक सोच के साथ सामाजिक विकास की दिशा में कार्य करना है।

अशोक मोदी का संदेश है कि समाज की एकता, संगठन की शक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण से ही एक सशक्त एवं विकसित भारत का निर्माण संभव है।

इसी सोच के साथ वे समाज और देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहभागिता का आह्वान कर रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन