Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: शहीद जवानों के बलिदान से मिली हमें आजादी- हितानंद

Vivek Sahu

Sat, Aug 17, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )हर घर तिरंगा अभियान के बाद अंतत: 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पूरे भारतवर्ष में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।   नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल का विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्ततम दौरा रहा। सर्वप्रथम बालको नगर स्थित पुष्पराज बाल सदन स्कूल में विद्यार्थियों के साथ उन्होंने ध्वजारोहण किया, बच्चों में मिष्ठान बाटा, सभी को स्वतंत्रता दिवस के महत्व को बताया। उसके पश्चात प्रतिवर्ष की भांति अनुभव भवन हाउसिंग बोर्ड में मैत्री संघ के सदस्यों, वार्ड वासियों एवं किड़ोस्फीयर प्ले स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ ध्वजारोहण के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके उपरांत सु मि नर्सरी स्कूल के द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को उनका उद्बोधन प्राप्त हुआ। अंत में रजगामार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में ध्वजारोहण के पश्चात बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच बोर्ड की परीक्षाओं में अव्वल आए विद्यार्थियों को अन्य उपस्थित अतिथियों के साथ पारितोषिक वितरण किया। जहां उन्होंने अपने उद्बोधन में पुष्प की अभिलाषा नामक कविता सुनाते हुए बच्चों को राष्ट्रभक्ति के लिए प्रेरित किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन