Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: वार्ड पार्षद एवं भाजयुमो जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन ने "राज टेलर्स" का किया विधिवत उद्घाटन, सत्यनारायण कथा में हुए सम्मिलित....

Vivek Sahu

Sun, Jul 13, 2025
वार्ड पार्षद एवं भाजयुमो जिला महामंत्री श्री नरेंद्र देवांगन जी के करकमलों से सराईपारा कोहड़िया स्थित "राज टेलर्स" दुकान का विधिवत पूजा-अर्चना पश्चात फीता काटकर शुभारंभ किया गया।   यह दुकान श्री सोनचरण साहू जी परिवार द्वारा प्रारंभ की गई है। इससे पूर्व श्री साहू परिवार द्वारा श्री सत्यनारायण भगवान की अमृतमय कथा का आयोजन किया गया। जिसमें श्री नरेंद्र देवांगन जी ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता कर आध्यात्मिक शांति और आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में भाजपा विधायक प्रतिनिधि श्री रामकुमार राठौर, श्री कपूरचंद पटेल, भाजयुमो कार्यकर्ता श्री नरेंद्र गोस्वामी, साहू परिवार सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं मोहल्लेवासी उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री देवांगन जी ने नव-प्रारंभित व्यवसाय की उन्नति की कामना करते हुए कहा कि – "स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाले ऐसे प्रयास प्रेरणादायी हैं, और इससे युवाओं को आगे बढ़ने की दिशा मिलती है।" कार्यक्रम का संपूर्ण वातावरण भक्ति और सामाजिक सौहार्द से परिपूर्ण रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन