Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: महाविद्यालयों में मतदान के प्रति युवाओं में जागरूकता लाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का किया जा रहा आयोजन

Vivek Sahu

Fri, Aug 11, 2023
कोरबा।  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार एवं जिला नोडल स्वीप व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विश्वदीप के मार्गदर्शन में श्रीमती सीमा पात्रे उप जिला निर्वाचन अधिकारी के सहयोग से जिले के सभी विद्यालय एवं महाविद्यालयों में मतदान के प्रति युवाओं में जागरूकता लाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विगत दिवस शासकीय ईव्हीपीजी महाविद्यालय कोरबा में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 अक्टूबर 2023 के अंतर्गत प्रचार प्रसार हेतु मानव श्रृंखला का निर्माण एवं संकल्प पत्र का वाचन कर नव प्रवेशित छात्र छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इसी प्रकार कमला नेहरू महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया एवं विद्यार्थियों को लोकतंत्र को मजबूत बनाने हेतु मतदान में भाग लेने हेतु प्रेरित किया गया। /सुरजीत/

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन