Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: यूनिसेफ के संचार उपकरण से शासन की योजनाओं के प्रचार-प्रसार और जन जागरूकता में मिलेगी मदद

Vivek Sahu

Thu, Sep 29, 2022
0 ग्रामीणों को ऑडियो-विजुअल उपकरण के माध्यम से आसानी से स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की मिलेगी जानकारी कोरबा। यूनिसेफ के मिड मीडिया संचार उपकरण के माध्यम से शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार और जन जागरूकता में आसानी होगी। उपकरणों के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, स्वच्छता और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दूरस्थ वनांचलों में निवासरत लोगों को आसानी से प्राप्त होगी। इस अभियान के लिए यूनिसेफ द्वारा जिला प्रशासन को 48 संचार उपकरण प्राप्त हुए है। इनमें पांच पिको प्रोजेक्टर, 17 ज्यूक बॉक्स और 26 मेगाफोन शामिल हैं। कलेक्टर संजीव झा को यूनीसेफ के जिला समन्वयक ने संचार उपकरणों को सौंपकर संचार उपकरणों के जन जागरूकता कार्यक्रम में उपयोग की जानकारी दी। इन उपकरणों का उपयोग कर ग्राम सभाओं, हाट बाजारों, आंगनबाड़ी केन्द्रों और स्वास्थ्य केन्द्रों में लोगों को ऑडियो-विजुअल माध्यम से जानकारी दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोग योजनाओं का लाभ ले सकें। इसके माध्यम से दूरस्थ वनांचलों में रहने वाले लोगों को शासकीय योजनाओं की जानकारी मिलने में आसानी होगी। संचार उपकरणों का उपयोग कोविड जन जागरूकता अभियान के तहत् रोको अउ टोको वालेन्टियर्स के द्वारा भी किया जाएगा। यूनिसेफ से प्राप्त संचार उपकरणों के माध्यम से जनसम्पर्क विभाग द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, पोषण, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी उनकी भाषा में ऑडियो-विजुअल माध्यम से पहुंचाई जाएगी, ताकि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोग बेहतर ढंग से उठा सकें। यूनिसेफ द्वारा सौपे गए संचार उपकरणों पिको प्रोजेक्टर, ज्यूक बॉक्स और मेगाफोन का उपयोग ग्राम सभाओं, हाट बाजारों, आंगनबाड़ियों, स्वास्थ्य केंद्रों, सार्वजनिक कार्यक्रमों और ग्रामीणों से मुलाकात के दौरान किया जाएगा। संचार उपकरणों का उपयोग फ्रंटलाइन वर्कर, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, शैक्षणिक संस्थानों और स्वयंसेवी नेटवर्कों द्वारा जागरूकता संदेशों के प्रचार-प्रसार के लिए किया जाएगा। बैटरी चलित आधुनिक तकनीक के इन संचार सामग्री का उपयोग सुदूर दूरस्थ अंचलों तक जानकारी पहुंचाने व शासन की योजनाओं के विषय में जागरूकता के लिए किया जाएगा। योजनाओं से संबंधित वीडियो व ऑडियो के माध्यम से सूचना एवं जन जागरूकता का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन