Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: धनेश्वरी कंवर के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने किया भाजपा प्रवेश, वन मंत्री केदार कश्यप व भाजपा प्रदेश मंत्री विकास महतो रहे मौजूद

Vivek Sahu

Sun, May 5, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) लोकसभा कोरबा चुनाव के अंतर्गत जिला कोरबा के जनपद पंचायत करतला क्षेत्र में प्रचार प्रसार के लिए छत्तीसगढ़ शासन के वन मंत्री केदार कश्यप के द्वारा धुआंधार प्रचार किया जा रहा है। उनके साथ भाजपा प्रदेश मंत्री विकास महतो उपस्थित रहे। जनपद पंचायत करतला की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती धनेश्वरी कंवर के नेतृत्व में ग्राम पंचायत भैंसामुड़ा की सरपंच श्रीमती रामबाई बिंझवार सहित सैकड़ो ग्रामीणों ने भारतीय जनता पार्टी के रीति-नीति से प्रभावित होकर भाजपा में प्रवेश किया। वही ग्राम पंचायत कर्रापाली के कार्यक्रम में भी वन मंत्री केदार कश्यप और भाजपा प्रदेश मंत्री विकास महतो के उपस्थित में ग्राम पंचायत कर्रापाली के सैकड़ो ग्रामीणों ने भारतीय जनता पार्टी ने प्रवेश किया है। उन्होंने केन्द्र में मोदी की सरकार बनाने के साथ कोरबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को विजयश्री दिलाने का प्रण लिया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश यादव, जनपद पंचायत करतला सरपंच संघ के अध्यक्ष हेम सिंह कंवर, बरपाली के पूर्व सरपंच गोविंद सिंह पैकरा, पोहर पांडे, मनिसंकर हूसेन, पंच कृष्णो बाई सोनवानी,प्रमिला बाई बिझंवार, व अन्य सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन