Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

: हर घर तिरंगा अभियान के तहत 12 अगस्त को घण्टा चौक में होगा कार्यक्रम। मंत्री श्री लखनलाल देवांगन दिखाएंगे हरी झंडी।

Vivek Sahu

Mon, Aug 12, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में 15 अगस्त तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में 12 अगस्त को सुबह 9 बजे घंटाघर चौक में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।   जिसमें मुख्य अतिथि श्री लखनलाल देवांगन,श्रम, वाणिज्य और उद्योग मंत्री, तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।   कलेक्टर अजीत वसंत ने आमनागरिको से अपील की है कि वे तिरंगा यात्रा में शामिल होकर देश के वीर सपूतों, स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए इस महत्वपूर्ण क्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के अंतर्गत सार्वजनिक उपक्रमों, स्व-सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों आदि के समस्त कर्मचारियों एवं उनके परिवार की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने, कॉर्पोरेट और निजी संगठनों को भी सीएसआर संसाधनों सहित भाग लेने और योगदान व प्रोत्साहित करने, राज्य सरकार की वेबसाइटों और सोशल मीडिया का उपयोग कर जागरूकता फैलाने व हर घर तिरंगा कार्यक्रम को वेबसाइट के माध्यम से लिंक करने हेतु निर्देशित किया है।   तिरंगा यात्रा में युवा, वृद्ध, पुरुष और महिलाएं शामिल हो सकते हैं।   तिरंगा यात्रा के माध्यम से सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि आमजन में देश भक्ति की भावना विकसित हो तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में भी वृद्धि हो।   इस अभियान के तहत तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड़ और मैराथन, तिरंगा कॉन्सर्ट्स, तिरंगा कैनवास, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा सम्मान व तिरंगा मेला जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन