Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत मैंत्री महिला समिति के सौजन्य से एनटीपीसी चिकित्सालय कोरबा में नेत्र जांच शिविर का आयोजन

Vivek Sahu

Fri, Feb 23, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) एनटीपीसी कोरबा द्वारा नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत मैंत्री महिला समिति के सौजन्य से एनटीपीसी चिकित्सालय कोरबा में नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में परियोजना प्रभावित व आस पास गांव के 142 लोग अपनी भागीदारी निभाकर लाभान्वित हुए,जिसमें महिलाएं, पुरुष व बच्चे शामिल है। शिविर का उद्घाटन माननीय परियोजना प्रमुख एनटीपीसी कोरबा श्री मधु एस सर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर श्री अर्नब मैत्रा, महाप्रबन्धक (प्रचालन एंड मेंटेनेंस), श्री एस.पी. सिंह, महाप्रबन्धक (ईंधन रखरखाव), श्री सोमनाथ भट्टाचार्य, महाप्रबन्धक (मेंटेनेंस), श्री मनीष वसंत साठे, महाप्रबन्धक (ऐश डाईक प्रबंधन), डॉ विनोद कोल्हटकर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, श्री शशि शेखर, अपर महाप्रबन्धक (मानव संसाधन) तथा श्रीमती कस्तूरी मैत्रा, कार्यकारी अध्यक्ष, मैत्री महिला समिति, श्रीमती रेखा श्रीवास्तव, महासचिव मैत्री महिला समिति तथा , मैत्री महिला समिति के सभी पदाधिकारी, क्षेत्र के पार्षद गण, चिकित्सालय एवं सी एस आर की पूरी टीम की उपस्थिति रही। श्री मधु एस, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी कोरबा ने कहा कि, "यह शिविर आसपास के गांवों के स्थानीय लोगों के आंखों की समस्याओं तथा नेत्र दृष्टि को बेहतर करना का प्रयास करेगा।“ उन्होंने आगे बताया कि जिन लोगो को देखने में कष्ट हो या कोई भी आखों की समस्या हो, उनका एनटीपीसी कोरबा चिकित्सालय में जांच किया जायेगा तथा सही दवाई भी दी जाएगी जिससे उनकी नेत्र दृष्टि बेहतर हो। “सीएसआर, एमएमएस एवं पार्षद के सहयोग से यह शिविर सफल रहा,” डॉ विनोद कोल्हटकर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा।   उन्होंने यह भी बताया कि एनटीपीसी कोरबा अस्पताल में आज 150 से अधिक मरीजों का इलाज किया गया जिनको आँखों में दिक्कत थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनटीपीसी कोरबा श्री विनोद कोल्हटकर के कुशल मार्गदर्शन में शिविर सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन