Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: बालको प्रबंधन द्वारा रिंग रोड मुख्यमार्ग में अघोषित चक्काजाम बालको के अधिकारियों पर हो।

Vivek Sahu

Tue, May 30, 2023

कोरबा। नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि बालको प्रबंधन द्वारा तानाशाही चरमसीमा को पार कर चुकी हैं, बालको के कोयला परिवहन, राखड परिवहन में लगी वाहन रिंग रोड पर कहीं भी गलत तरीके से खड़ी कर दी जाती है जिसके कारण रास्ता पूरी तरह से बंद हो जाता है जिससे राहगीरों को काफी समस्याओ का सामना करना पड़ता है, ।

आपातकालीन स्थिति में लोगो का बालको से निकल कर कोरबा पहुँचना दुर्भर हो गया हैं, सड़क पर उड़ती धूल से लगातार दुर्घटना हो रही है | श्री अग्रवाल ने कहा कि बाल्को कोरबा आवागमन जो पुरानी सड़क थी, जो एडीएम बिल्डिंग के सामने से जाती थी उसे बालको प्रबंधन ने अतिक्रमण करके प्लांट के अंदर मिला लिया और जो वैकल्पिक सड़क का निर्माण किए हैं जो कि अमर सिंह होटल होते हुए चेकपोस्ट होकर जाती है, वहां चेक पोस्ट पर बालकों का रेलवे फाटक स्थित है।जोकि प्रतिदिन 5 - 7 बार बंद होता है और एक बार ट्रेन पार होने में भी आधे घंटे से ज्यादा का समय लगता है।

इस प्रकार कोरबा, बाल्को से पूरी तरीके से कट चुका है, किसी को आपात स्थिति में हॉस्पिटल जाना हो तो, समय पर पहुंचना मुश्किल हो गया है जिसके कारण बड़ी दुर्घटना घटने का डर बना हुआ है स्कूली बच्चे और कॉलेज के बच्चे परीक्षा देने से वंचित हो जा रहे हैं, फाटक बंद रहने से ,लेट होने के कारण ट्रेन, बस छूट जाती है ।
जिसके कारण समय और पैसे का भी नुकसान हो रहा है।

इस प्रकार के भयानक स्थिति बालकों में बनी हुई है शासन - प्रशासन इसे संज्ञान में लेते हुए बालकों की दयनीय स्थिति की चिंता करते हुए स्थिति को सामान्य करने की पहल करें अन्यथा क्षेत्रवासियों में आक्रोश टूटने वाला है जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी, साथ ही बालको प्रबंधन के अधिकारियों के उपर अघोषित चक्काजाम का अपराध दर्ज करते हुए आवगमन सुगम करने की व्यवस्था तत्काल की जाएं |

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन