Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: बाहरी आदमी का नहीं, अपने सगा-संगी का भरोसा करें : डॉ. महंत

Vivek Sahu

Mon, Apr 8, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी व सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत के लिए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अपना जनसंपर्क व कार्यकर्ता सम्मेलन में मार्गदर्शन देने का क्रम जारी रखा है। उरगा में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सम्मेलन में डॉ.महंत ने कहा कि रामपुर विधानसभा क्षेत्रवासियों का हमेशा से आशीर्वाद मिलता रहा है और यही आशीर्वाद आगे भी मिलते रहने की अपेक्षा है। पिछले चुनाव में 29 हजार वोटों से सांसद ज्योत्सना महंत को जिताया था और इस बार भी इससे अधिक वोटों से जिताना है। डॉ. महंत ने कहा कि आप सबके दु:ख-तकलीफ में साथ खड़ा रहा और आगे भी साथ रहूंगा। रामपुर विधानसभा में पिछली बार जब हमारा विधायक नहीं था, तब भी ज्योत्सना महंत हर गली, हर गांव में पहुंची। इस बार कांग्रेस का विधायक है तब भी ज्योत्सना महंत ने अपना संपर्क लगातार बनाए रखा है। उन्होंने छत्तीसगढिय़ा अंदाज में कहा कि बाहरी लोग क्षेत्र में घूम रहे हैं, आप लोगों को बाहरी आदमी का भरोसा नहीं करना है, अपने आदमी का भरोसा करें, अपने सगा-संगी, गंवईया आदमी का भरोसा करें और उसे जिताने के लिए सब मिलकर काम करें। डॉ. महंत ने कहा कि आपके बच्चों के भविष्य और प्रदेश की सुरक्षा के लिये मैं हमेशा साथ खड़ा हूं, इसके लिये संकल्प भी लेता हूं।   ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन को अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित कर ज्योत्सना महंत के लिए समर्थन की अपील की। इस अवसर पर डॉ. महंत के स्वागत में परंपरागत लोकनृत्य व लोकगीतों के साथ मनमोहक प्रस्तुति दी गई ,युवतियों व महिलाओं ने डॉ. महंत को पुष्प गुच्छ भेंट किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छग प्रदेश आदिवासी सचिव सम्मेलाल जगत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आत्माराम पन्ना, कांग्रेस कमेटी ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष अजीत दास महंत, ब्लॉक समन्वयक गोपी सारथी, सांसद प्रतिनिधि हरीश परसाई व संतोष मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि वीरू लाल पटले सहित ललिता जगत, महेश महंत, रेवाराम चंद्रवंशी, खम्हन लाल कैवर्त, खम्हन लाल कंवर, गणेश राम पटेल, रामलाल जगत, धनेश्वर दास महंत, मेलाराम दिवाकर, जीवन दास महंत, महेत्तर बिंझवार, रूपेश मसीह, संतोष पटेल, सनत दिवाकर, रेशमलाल टंडन, भूषण कुर्रे, बिशोक दास महंत, जवाहिर लाल डहरिया, जगदीश वैष्णव, मकसूदन नामदेव, पंचराम यादव, शिवचरण श्रीवास, परदेशी दास महंत, कुमान सिंह जगत, गणेश राम पटेल, अशोक कुमार धीवर, अधीन बाई, ललकी केरकेट्टा, नरबदिया बाई, संतोषी जगत, पुष्पा जगत, संतोषी पटेल, फूलमती, हिरमत बाई, पद्मा नेताम, कुशल बाई नेताम, संतोषी यादव, शिवरानी पटेल, श्रीमती शिव राजपूत, चंद्रिका जगत, भागा बाई, अहिल्या बाई जगत सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन