Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

समाजसेवा और संगठनात्मक कार्यों से पहचान बना रहे अशोक मोदी, सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों में निभा रहे सक्रिय भूमिका।

: सजग कोरबा के तहत पैंपलेट के द्वारा ट्रांसपोर्टर को जागरूक किया गया

Vivek Sahu

Thu, Sep 26, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान एवं नेहा वर्मा के मार्गदर्शन में जनप्रतिनिधि एवं वाहन संचालक का बैठक लिया जाए सजग कोरबा के तहत उन्हें जागरूक किया जाए।   थाना/चौकी प्रभारीगण उनके थाना क्षेत्र अंतर्गत वाहन को बुकिंग देने वाले टैक्सी संचालकों का बैठक बुलाया गया। ट्रांसपोर्टर एवं टैक्सी संचालकों एवं ड्राइवरों का बैठक लिया गया बैठक में उपस्थित लोगो को वर्तमान में जिला रायगढ़ में वाहन बुकिंग करवा कर उसकी चाकू मारकर लूट ले गए कार इस घटना एवं अन्य घटनाओं को देखते हुए ज़िलों में हुई घटना के संबंध में लोगो को बताया गया। और किन गलती के कारण वहां घटना घटित हुआ उसके बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया एवं लोगों को इस संबंध में समझाइश दिया गया।   ट्रांसपोर्टर और टैक्सी संचालक बढ़-चढ़कर इस बैठक में हिस्सा लिए। सजग कोरबा के तहत पैंपलेट सभी को वितरण किया गया और पैंपलेट के माध्यम से सजग कोरबा का प्रचार करने के लिए निवेदन किया गया। पुलिस के द्वारा हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी भाषा में सजग कोरबा के तहत पैंपलेट के माध्यम से वाहन किराए से देने वाले ध्यान दें :- ▪️ रात को कभी भी अकेले वाहन बुकिंग पर न जाए अपने किसी विश्वासपात्र को साथ ले जाएं। ▪️ बुकिंग पर जाने से पहले Whatsap Live लोकेशन और बुकिंग कराने वाले का फोटो अपने परिजनों को अवश्य साझा करें। ▪️ वाहन चलाते समय क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं। ▪️ शराब पीकर वाहन बिल्कुल ना चलाएं। ▪️अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति लगे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस दें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन