Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: महतारी वंदन का लाभ देने महिलाओं को दर-दर भटकाया, हम बिना मुश्किल देंगे 8333 रुपए

Vivek Sahu

Wed, May 1, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) लोकसभा की कांग्रेस प्रत्याशी व सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने कोरबा विधानसभा क्षेत्रांतर्गत मानिकपुर, कुआंभट्टा, बुधवारी, पथर्रीपारा में जनसंपर्क किया। ज्योत्सना महंत ने कहा कि मोदी की गारंटी के नाम पर छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार महतारी वंदन में मात्र 1 हजार रुपए देकर वाहवाही लूट रही है जबकि हकीकत तो यह है कि इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को दर-दर भटकना पड़ा। बैंकों और लोकसेवा केन्द्रों में में केवाईसी और आधार को बैंक खाता से लिंक कराने के लिए लंबी कतारें लगी। 2 महिने की राशि का नुकसान के बाद जब पैसे मिले तो अधिकांश को आधे-अधूरे रुपए मिले, जो बैंक खाता आवेदन के साथ जमा कराया गया, रुपए उसमें नहीं भेजे गए। वर्षों पुराने निष्क्रिय खातों में भेजे गए रुपए तलाशने के लिए महिलाएं अपना काम-काज छोडक़र चक्कर में चक्कर लगाती रही। आज भी अधिकांश महिलाओं को यह तक पता नहीं चल पाया कि उनका पैसा आखिर किस खाते में भेजा गया है। योजना का क्रियान्वयन के नाम पर महिला कर्मचारियों का भी शोषण खूब हुआ है। सांसद ने कहा कि इसमें कोई बड़ी बात नहीं कि आने वाले दिनों में चुनाव के बाद दस्तावेजों में कमी बता कर महिलाओं को अपात्र कर दिया जाए। यह सरकार वोट बटोरने के लिए महिलाओं का इस्तेमाल कर रही है। सांसद ने कहा कि कांग्रेस की महालक्ष्मी योजना गरीब परिवार की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करेगी। केन्द्र में सरकार बनने पर एक महिला को हर महिने 8333 रुपए और हर साल 1 लाख रुपए देने के लिए संकल्पित है। न्याय पत्र में शामिल नारी न्याय महालक्ष्मी योजना का पूरी प्रतिबद्धता से क्रियान्वयन कराया जाएगा और इसके लिए फंड की कमी नहीं होगी। सांसद ने कहा कि जब इस देश में अंबानी-अदाणी के 16 लाख करोड़ रुपए माफ हो सकते हैं तो गरीब परिवार की महिलाओं को हर महिने 8333 रुपए क्यों नहीं मिल सकता। जनसंपर्क के दौरान श्रीमती उषा तिवारी, श्रीमती सपना चौहान, श्यामनारायण सोनी, अभय तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन