Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: नाश्ता बनाने गई महिला को किचन में दिखा नाग, बेसिन के किरने बैठा था, वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम के सदस्यों ने किया रेस्क्यू।

Vivek Sahu

Sat, Jun 3, 2023

कोरबा। माैसम के बदलते ही जिले में लगातार निकल रहे जहरीले साप, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में निकल रहे सांपो को वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम बचाने का काम कर रहीं उसके साथ ही लोगों को बचाने के भी काम कर रही, ऐसा ही कुछ मामला आज सुबह 7 बजे इमली डुग्गू बस्ती में देखने को मिला।

, जहां अजय कलशे के घर वालों की जान उस वक्त आफ़त में पड़ गई जब घर की महिला घर वालों के लिए नाश्ता बनाने के लिए किचन में प्रवेश ही की थीं तभी उसको बेसिन के बगल बैठे जहरीले नाग के आवाज़ सुन भाग खड़ी हुई, महिला को समझते देर नहीं लगी की वह साप नाग हैं, डरे सहमे घर वालों ने इसकी जानकारी बीना देरी किए वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख वन विभाग सदस्य जितेन्द्र सारथी को दिया जिसके बाद सांप को देखते रहने की बात कहीं गई फिर जितेन्द्र सारथी ने अपने टीम के सदस्य सुभम और राकेश को तत्काल जानें को कहा, थोड़ी देर पश्चात पहुंचे टीम के सदस्यों ने बड़ी सावधानी से किचन में बैठे 4 फीट लंबे नाग को सुरक्षित रेस्क्यू किया, तब जाकर घर वालों ने राहत भरी सास ली और घर वालों ने रेस्क्यू टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया, फिर सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

जितेन्द्र सारथी ने बताया कुछ दिनों से कुछ ज्यादा ही साप निकल रहे और सब से ज़्यादा साप करैत और कोबरा निकल रहे, जिससे बच के रहने की आवश्यकता हैं, दिन तो दिन रात में ज्यादा रेस्क्यू हो रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन