Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: अमरकंटक में दो दिवसीय भारत विकास परिषद का प्रांतीय अधिवेशन संपन्न ।।

Vivek Sahu

Thu, Mar 2, 2023

कोरबा। मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक के शांति कुटी आश्रम में दो दिवसीय 25 व 26 फरवरी को भारत विकास परिषद का प्रांतीय अधिवेशन छत्तीसगढ़ प्रांत 2023 का संपर्क,सहयोग,संस्कार,सेवा और समर्पण की शिखर भावना के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ ।

भारत विकाश परिषद एक राष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्थान है , जिसकी स्थापना 12 जनवरी 1963 में कुछ मनीषियों द्वारा की गई ।
धर्मेद्र कुमार कुदेसिया कोरबा (प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ भा.वि.परि.) ने बताया की भारत विकास परिषद एक ऐसा संगठन है जिसका लक्ष्य देश में समृद्ध , बुद्धिजीवी एवम सक्षम नागरिकों के सहयोग,समर्पण के माध्यम से देश तथा समाज में वंचित, दुर्लब,अक्षम लोगो तक राष्ट्रीयता की सरिता का प्रवाह करना जिससे समाज में समरसता बनी रहे ।
महेश गुप्ता कोरबा ( शाखा अध्यक्ष ) ने कहा की 2001में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भारत विकास परिषद की पहली इकाई की शुरूआत की गई थी जो आज शनै शनै 09 इकाइयों की प्रांत में स्थापना हो चुकी है ।
मुरलीधर मखीजा कोरबा (रिजनल संरक्षक - आयोजन अध्यक्ष) कहते है की हमे कोरबा इकाई का दायित्व सौंपा गया था जिसे हम सबने अमरकंटक में दो दिवसीय कार्यक्रम बड़े ही सादगी से संपन्न हुआ । इस प्रांतीय अधिवेशन में प्रांत के सदस्यों से मिलने , चर्चा करने व परिचय बढ़ाने का अवसर देता है । अमरकंटक में यहां पर सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के बच्चों / बच्चियों ने अपना सांस्कृतिक प्रोग्राम देकर हम सबको गौरवांबित भी किया । इस अधिवेशन में पधारे मुख्य अतिथि अरविंद बंडी इंदौर (रीजनल अध्यक्ष , सेंट्रल रीजन) , सह अतिथि जितेंद्र जैन (संयुक्त महासचिव) मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन