Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: <em>रामपुर विधान सभा क्षेत्र के पांचो मंडलो का प्रवास कार्यक्रम संपन्न, जिला प्रभारी श्याम बिहारी जायसवाल रहे उपस्थित</em>

Vivek Sahu

Sat, May 27, 2023

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के द्वारा निर्धारित किए गए मंडलों के प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा अंतर्गत करतला, कुदमुरा, उरगा, बरपाली एवं गढ़ उपरोड़ा पांचों मंडलों में प्रवास कार्यक्रम भाजपा के जिला प्रभारी श्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ ।

रामपुर विधान सभा क्षेत्र के पांचों मंडलों में भाजपा की मंडल प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा एवं सभी मंडलो की कार्य समिति बैठक आयोजित की गई ।

रामपुर विधानसभा के मंडल प्रवास कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए जिला प्रभारी श्री श्याम बिहारी जयसवाल ने कहा कि वर्ष 2018 के चुनाव में जहां छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी कम सीटों पर जीत कर आई थी, लेकिन इसके बावजूद भी रामपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं के मेहनत की बदौलत रामपुर विधानसभा सीट भाजपा की झोली में आई थी । यह रामपुर क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और निष्ठा की बदौलत ही संभव हो पाया था ।

उन्होंने आगे कहा कि निश्चित रूप से रामपुर विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता संगठन की रीति नीति सिद्धांतों को भली-भांति जानते हैं और मैं पूर्ण विश्वास से कह सकता हूं कि आगामी विधानसभा के चुनाव में भी निश्चित रूप से रामपुर विधानसभा में भाजपा का कमल खिलेगा ।

रामपुर विधानसभा के मंडलों के प्रवास कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला कोरबा के प्रभारी श्याम बिहारी जायसवाल, रामपुर विधायक व पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, जिला महामंत्री टिकेश्वर सिंह राठिया के उपस्थिति में संपन्न हुआ ।

भारतीय जनता पार्टी के इस मंडल प्रवास कार्यक्रम व मंडल की कार्य समिति बैठक में सभी पांचों मंडल के पदाधिकारी, कार्यसमिति के सदस्य, शक्ति केंद्रों प्रभारी, संयोजक सह–संयोजक व बूथ के अध्यक्ष, सचिव सहित अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन