Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: सरकार के बजट से देश को मिलेगी नई उड़ान युवा वर्ग को सबसे ज्यादा मिलेगा लाभ तो स्लैब में छूट देकर मध्यम वर्ग को मिली राहत-नवीन पटेल

Vivek Sahu

Tue, Jul 23, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2024 25 का पूर्ण बजट लोकसभा में पेश किया वित्त मंत्री निर्मला सीता रमन व मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट है। यह बजट देश को नई उड़ान देगी और लोगों को नई गति के साथ नई-नई योजनाओं से लोगों को लाभ मिलेगा और देश नई ऊंचाइयों की ओर अग्रेषित होगा । बजट को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महामंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता व भारतीय खाद्य निगम के सदस्य नवीन पटेल ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह बजट स्वागत व सराहनीय है नई नीतियों से बढ़ेगी भारत की ऊर्जा पीएम सूर्य योजना के तहत एक करोड़ से अधिक लोगों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली योजना जिसके लिए एक करोड़ 28 लाख से अधिक लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। एनटीपीसी व भेल मिलकर 800 मेगावाट की नई संयंत्र स्थापित किया जाएगा,जनजाति समुदायों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति में सुधार होगा । ,2 लाख करोड रुपए के प्रावधान के साथ युवाओं के लिए पांच स्कीम के साथ एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप की व्यवस्था,5 करोड़ से ज्यादा युवाओं को होगा। लाभ इसी तरह इस महत्वाकांक्षी बजट मे कृषि एवं उसे जुड़े सेक्टर के लिए1.52 लाख करोड रुपए का प्रावधान किया गया है इस बजट में युवाओं को अध्ययन के लिए 10 लाख रुपए का ऋण दिया जाएगा जिसमें 3% की छूट भी दी जाएगी ।   मुद्रा लोन योजना 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख की गईं, MSME के लिए 100 करोड़ का लोन प्रावधान।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन